Khel Now logo
HomeSportsPKL 11Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Auction: गुमान सिंह के ऊपर हुई पैसों की बारिश, गुजरात जायंट्स ने बड़ी कीमत पर खरीदा

Published at :August 15, 2024 at 9:21 PM
Modified at :August 15, 2024 at 9:21 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


गुमान सिंह के लिए भी इस बार ऑक्शन में काफी महंगी बोली लगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के ऑक्शन के दौरान रेडर्स और डिफेंडर्स दोनों का जलवा देखने को मिल रहा है। सबसे पहले सचिन तंवर के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी और उसके बाद अब गुमान सिंह के लिए भी काफी महंगी बोली लगी है। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 97 लाख की रकम में खरीदा है।

गुमान सिंह के लिए गुजरात जायंट्स और यूपी योद्धा के बीच हुई बिडिंग वार

गुमान सिंह को खरीदने के लिए यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स के बीच बिडिंग वार देखने को मिला। यह दोनों ही टीमें सचिन तंवर को खरीदने में नाकाम रही थीं और इसी वजह से हर-हाल में गुमान सिंह को खरीदना चाहती थीं। गुजरात और यूपी के बीच जबरदस्त बिडिंग वार देखने को मिला और इसी वजह से कोई भी टीम पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थी।

गुमान सिंह को यू मुम्बा ने रिलीज किया था

गुमान सिंह इससे पहले पीकेएल में यू-मुम्बा के लिए खेल चुके हैं लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि ये उनके लिए अच्छा ही साबित हुआ और उनके लिए ऑक्शन में काफी महंगी बोली लग गई। अब गुमान सिंह कोच राम मेहर सिंह की अगुवाई में खेलते हुए नजर आएंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement