Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 Auction: मोहम्मदरेजा शादलू के लिए लगी काफी महंगी बोली, हरियाणा स्टीलर्स ने खेला बड़ा दांव

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 15, 2024 at 7:58 PM
Modified at :August 15, 2024 at 7:58 PM
PKL 11 Auction: मोहम्मदरेजा शादलू के लिए लगी काफी महंगी बोली, हरियाणा स्टीलर्स ने खेला बड़ा दांव

मोहम्मदरेजा शादलू एक बार फिर काफी महंगे बिके हैं।

​पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) के ऑक्शन के दौरान ईरान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू के लिए काफी महंगी बोली लगी है। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2 करोड़ 7 लाख में खरीदा है। मोहम्मदरेजा शादलू के लिए सबसे पहले तेलुगु टाइटंस ने बोली लगाई और उसके बाद यूपी योद्धा समेत कई और टीमों ने भी बिडिंग की।

तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा के बीच बिडिंग वार देखने को मिला। इसके बाद गुजरात और यू-मुम्बा ने भी बोली लगाई। कुछ देर तक इन टीमों के बीच भी जंग देखने को मिली। इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स ने भी बिडिंग की लेकिन गुजरात जायंट्स लगातार बिडिंग करती रही। हालांकि आखिर में हरियाणा ने उन्हें खरीद लिया।

मोहम्मदरेजा शादलू ने पिछले सीजन 126 प्वॉइंट्स लिए थे

मोहम्मदरेजा शादलू ने अभी तक मात्र दो ही पीकेएल खेला है लेकिन उनकी गिनती अब सुपरस्टार खिलाड़ियों में होने लगी है। मोहम्मदरेजा शादलू पिछले सीजन पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। शादलू ने पुनेरी पलटन को पीकेएल का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके बावजूद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। शादलू ने पिछले सीजन 24 मैच में ओवरऑल 126 प्वॉइंट हासिल किए थे।

मोहम्मदरेजा शादलू ओवरऑल अभी तक 300 से ज्यादा प्वॉइंट्स हासिल कर चुके हैं

मोहम्मदरेजा शादलू के परफॉर्मेंस की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक ओवरऑल पीकेएल में 68 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 309 प्वॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि इन दोनों ही सीजन के दौरान उन्होंने कितना जबरदस्त खेल दिखाया है। पहले सीजन के दौरान शादलू पटना पाइरेट्स की टीम में थे और उस सीजन डिफेंस में सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी थे।

हालांकि जिस भी टीम के लिए शादलू बेहतर करते हैं, उन्हें रिलीज कर दिया जाता है। इस बार भी उनसे काफी ज्यादा उम्मीद रहेगी कि वो अपनी टीम को जीत दिलाएं। शादलू के अंदर इतनी क्षमता है कि वो अपने पिछले दो सीजन के परफॉर्मेंस को इस बार भी दोहरा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.