PKL 11 Auction: सुनील कुमार बने सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर, यू मुम्बा ने बड़ी कीमत पर खरीदकर तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स

सुनील कुमार अब सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन गए हैं।
प्रो कबड्डी लीग के बेहतरीन डिफेंडर्स में से एक सुनील कुमार पीकेएल (PKL 11) में यू मुम्बा की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। सुनील कुमार के लिए ऑक्शन के दौरान बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच रोचक जंग देखने को मिली। दोनों ही टीमें हर-हाल में सुनील कुमार को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थीं।
दोनों ही टीमें काफी देर तक एक दूसरे से मुकाबला करती रहीं। इसके बाद जब मामला 80 लाख तक पहुंचा तो यू मुम्बा ने भी बिडिंग कर दिया। फिर यू-मुम्बा और बुल्स के बीच सुनील कुमार को खरीदने के लिए मुकाबला होने लगा। हालांकि आखिर में यू-मुम्बा ने बाजी मार ली। यू-मुम्बा ने उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा। अब सुनील कुमार पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन गए है। उन्होंने पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स ने सुनील कुमार को रिलीज करके चौंका दिया था
सुनील कुमार को रिलीज करने का फैसला काफी चौंकाने वाला रहा था। सुनील कुमार की अगुवाई में ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने पीकेएल का टाइटल जीता था और उसके बाद फाइनल में भी पहुंचे थे। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 23 मैच में 59 प्वॉइंट्स हासिल किए थे और बेहतरीन तरीके से टीम को लीड कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। सुनील कुमार के पास ना केवल डिफेंस में काफी ज्यादा अनुभव है, बल्कि पीकेएल का टाइटल जीतकर उन्होंने दिखा दिया है कि वो कप्तानी भी कर सकते हैं।
सुनील कुमार ने अभी तक कुल 345 प्वॉइंट्स अपने करियर में हासिल किए हैं
सुनील कुमार के अगर ओवरऑल करियर की बात करें तो यह काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 137 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 345 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं। 20 हाई फाइव और 22 सुपर टैकल उन्होंने किए हैं। इससे पता चलता है कि सुनील कुमार एक जबरदस्त डिफेंडर हैं।
सुनील कुमार जब गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा थे तो उनकी और प्रवेश भैंसवाल की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। मनिंदर सिंह की कोचिंग में इन दोनों ने गुजरात जायंट्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। हालांकि इसके बाद दोनों अलग-अलग टीम में चले गए। इस बार सुनील कुमार यू-मुम्बा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.