Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BEN vs BLR Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 104, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 10, 2024 at 8:21 AM
Modified at :December 10, 2024 at 8:21 AM
BEN vs BLR Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 104, PKL 11

BEN vs BLR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

10 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बंगाल वॉरियर्स और बेंगलुरु बुल्स (BEN vs BLR) के बीच 104वां मैच खेला जाएगा। बंगाल की टीम अभी 16 मैचों में चार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 11वें स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर बेंगलुरु आखिरी स्थान पर है जो पूरे सीजन में अब तक दो ही जीत दर्ज कर सकी है।

इस मैच में मनिंदर सिंह, प्रणय राणे, परदीप नरवाल और जय भगवान जैसे प्रतिभाशाली रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो सौरभ नांदल, नितिन रावल के अलावा फजल अत्राचली और नितेश कुमार अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो फैंस को बंगाल बनाम बेंगलुरु मैच में Dream11 में बहुत सारे फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: बंगाल वॉरियर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स

तारीख: 10 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: पुणे

BEN vs BLR पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

बंगाल वॉरियर्स के लिए पिछले मैच में मनिंदर सिंह अकेले दम पर 14 पॉइंट्स लाए थे, उन्होंने रेड के साथ डिफेंस में भी योगदान दिया। प्रणय राणे अच्छा करते आए हैं, लेकिन पिछली भिड़ंत में मनजीत की तरफ से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। डिफेंस में फिर फजल अत्राचली और नितेश कुमार पर सबकी नजरें टिकी होंगी।

बेंगलुरु बुल्स के लिए रेडिंग में परदीप नरवाल, जय भगवान और सुशील, तीनों पॉइंट्स तो ला रहे हैं, लेकिन कई बार टैकल भी हुए हैं। पिछली भिड़ंत में बेंगलुरु के डिफेंस ने जमकर कहर बरपाया क्योंकि एक तरफ नितिन रावल ने 7 टैकल पॉइंट्स बटोरे, वहीं सौरभ नांदल भी 3 अंक लेकर आए थे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनिंदर सिंह, प्रणय राणे, मनजीत, सिद्धेश टटकारे, मयूर कदम, फजल अत्रा चली और नितेश कुमार।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, जय भगवान, सुशील, सौरभ नांदल, नितिन रावल, लकी कुमार और प्रतीक।

BEN vs BLR: DREAM11 टीम 1

BEN vs BLR Dream11 Prediction

रेडर: परदीप नरवाल, मनिंदर सिंह

डिफेंडर: फजल अत्राचली, सौरभ नांदल, नितेश कुमार

ऑलराउंडर: नितिन रावल, मनजीत

कप्तान: मनिंदर सिंह

उपकप्तान: फजल अत्राचली

BEN vs BLR: DREAM11 टीम 2

BEN vs BLR Dream 11 Prediction

रेडर: मनिंदर सिंह, सुशील, प्रणय राणे

डिफेंडर: फजल अत्राचली, मयूर कदम, नितेश कुमार

ऑलराउंडर: नितिन रावल

कप्तान: नितिन रावल

उपकप्तान: मनिंदर सिंह

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.