BEN vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 80, PKL 11

BEN vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
27 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स (BEN vs GUJ) के बीच 80वां मैच खेला जाएगा। बंगाल की टीम अभी 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज कर सकी है और पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर गुजरात 11वें नंबर पर विराजमान है।
इस मैच में मनिंदर सिंह, नितिन कुमार, गुमान सिंह और प्रतीक दहिया जैसे नामी रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो इस भिड़ंत में फजल अत्राचली, नितेश कुमार के अलावा जितेंद्र यादव और सोमबीर अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरने का प्रयास कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो बंगाल vs गुजरात मैच में DREAM11 में फैंटेसी पॉइंट्स लाकर आपको फायदा दिला सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: बंगाल वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स
तारीख: 27 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: नोएडा
BEN vs GUJ पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
बंगाल वॉरियर्स के लिए पिछले मैच में नितिन कुमार ने अकेले ही 13 पॉइंट्स अर्जित किए थे। वहीं सुशील काम्बरेकर को जब भी मौका मिला है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। डिफेंस पर नजर डालें तो फजल अत्राचली के अलावा हेमराज ने भी खुद को मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है।
गुजरात जायंट्स ने पिछले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है, खासतौर पर प्रतीक दहिया की फॉर्म गुजरात के लिए मजबूत कड़ी बनी हुई है। गुमान सिंह ने भी पिछले मैचों में गुजरात के रेडिंग डिपार्टमेंट को शानदार ढंग से लीड किया है। डिफेंस में जितेंद्र यादव लगातार पॉइंट्स ला रहे हैं, हिमांशु पिछले मैच में अच्छा नहीं कर पाए लेकिन वो गुजरात की मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
नितिन कुमार, प्रणय राणे, सुशील काम्बरेकर, वैभव गर्जे, हेमराज, फजल अत्राचली, प्रवीण ठाकुर।
गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, राकेश, मोहित, हिमांशु, जितेंद्र यादव, सोमबीर।
BEN vs GUJ: DREAM11 टीम 1

रेडर: गुमान सिंह, नितिन कुमार, प्रणय राणे
डिफेंडर: फजल अत्राचली, मोहित
ऑलराउंडर: प्रतीक दहिया, जितेंद्र यादव
कप्तान: गुमान सिंह
उपकप्तान: प्रतीक दहिया
BEN vs GUJ: DREAM11 टीम 2

रेडर: गुमान सिंह, नितिन कुमार
डिफेंडर: फजल अत्राचली, मोहित
ऑलराउंडर: प्रतीक दहिया, जितेंद्र यादव, हिमांशु
कप्तान: नितिन कुमार
उपकप्तान: फजल अत्राचली
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- पटना पाइरेट्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, PKL 13 से पहले प्रशांत राय को किया बाहर
- 2025 में WWE इवेंट्स में हुई पांच सबसे बढ़िया चीजें
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टी20 मैच
- IND vs SA 2025: सबसे ज्यादा रन और विकेट, तीसरे वनडे के बाद
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा वनडे मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट