Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BEN vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 67, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 21, 2024 at 1:56 PM
Modified at :November 21, 2024 at 1:56 PM
BEN vs TEL Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 67, PKL 11

BEN vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

21 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बंगाल वॉरियर्स और तेलुगू टाइटंस (BEN vs TEL) के बीच 67वां मैच खेला जाएगा। टाइटंस ने खुद को निरंतर टॉप-6 की रेस में बनाया हुआ है, लेकिन बंगाल की टीम लगातार तीन हार झेलने से आहत हुई है।

टाइटंस के कोच ने उम्मीद जताई है कि पवन सहरावत जल्द ही वापसी करेंगे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में विजय मलिक और आशीष नरवाल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर बंगाल डिफेंस में तो अच्छा कर रही है, लेकिन रेडिंग डिपार्टमेंट पिछले कई मैचों से संघर्ष करता दिखा है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको टाइटंस vs वॉरियर्स मैच में DREAM11 में खूब सारा पैसा दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगू टाइटंस

तारीख: 21 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: नोएडा

BEN vs TEL पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

बंगाल वॉरियर्स के नितिन कुमार अभी सीजन 11 के टॉप-6 रेडरों में शुमार हैं और 91 पॉइंट्स बटोर चुके हैं और पिछले मैच में विश्वास एस ने भी काफी प्रभावित किया था। मनिंदर सिंह को जल्द से जल्द जिम्मेदारी संभालनी होगी। डिफेंस में फजल अत्राचली और नितेश कुमार पिछले मैच में कुल मिलाकर 8 टैकल पॉइंट्स लाए थे और उनसे अगले मैच में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

तेलुगू टाइटंस पर नजर डालें तो विजय मलिक और आशीष नरवाल ने पवन सहरावत की ऐसी भरपाई की है कि टीम का मैनेजमेंट गदगद महसूस कर रहा होगा। शंकर गडई, सागर और अंकित भी डिफेंस में खूब सारे टैकल पॉइंट्स ला रहे हैं। टाइटंस की टीम इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर टेबल के टॉप-6 में एंट्री लेना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

नितिन कुमार, विश्वास एस, मनिंदर सिंह, फजल अत्राचली, नितेश कुमार, मयूर कदम, प्रवीण ठाकुर।

तेलुगू टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशीष नरवाल, विजय मलिक, मनजीत, शंकर गडई, अंकित, सागर, अजीत पवार।

BEN vs TEL: DREAM11 टीम 1

BEN vs TEL DREAM11 Prediction

रेडर्स: मनिंदर सिंह, नितिन कुमार आशीष नरवाल

डिफेंडर्स: फजल अत्राचली, सागर

ऑलराउंडर्स: अजीत पवार विजय मलिक

कप्तान: नितिन कुमार

उपकप्तान: फजल अत्राचली

BEN vs TEL: DREAM11 टीम 2

BEN vs TEL DREAM 11 Prediction

रेडर्स: नितिन कुमार आशीष नरवाल

डिफेंडर्स: फजल अत्राचली, नितेश कुमार, सागर

ऑलराउंडर्स: अजीत पवार, विजय मलिक

कप्तान: आशीष नरवाल

उपकप्तान: विजय मलिक

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.