Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: बंगाल वारियर्स vs तेलुगु टाइटंस मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 20, 2024 at 8:24 PM
Modified at :November 20, 2024 at 8:24 PM
PKL 11: बंगाल वारियर्स vs तेलुगु टाइटंस मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

इस मुकाबले में दो दिग्गज रेडर्स की टीमें एक दूसरे से टक्कर लेंगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 67वां मैच गुरुवार 21 नवंबर को तेलुगु टाइटंस और बंगाल वारियर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दो दिग्गज रेडर्स एक दूसरे के आमने सामने होंगे। एक तरफ मनिंदर सिंह होंगे और दूसरी तरफ पवन सेहरावत होंगे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वो इंजरी से फिट होकर इस मैच में खेल पाते हैं या नहीं।

बंगाल वारियर्स का परफॉर्मेंस इस सीजन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम ने कुल मिलाकर 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 मैच में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टाई रहा है। अंक तालिका में बंगाल की टीम 10वें पायदान पर है। वहीं तेलुगु टाइटंस ने भी अभी तक 10 ही मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 मैच में जीत मिली है और 4 मुकाबले में हार मिली है। टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड

बंगाल वारियर्स की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। उनके लिए यह सीजन मिला-जुला रहा है। टीम किसी मैच में तो काफी अच्छा खेल दिखाती है तो किसी मैच में काफी जबरदस्त प्रदर्शन करती है। टीम को इस सीजन गुजरात जायंट्स जैसी टीम से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था जो लगातार सात मैच हार चुकी थी। मनिंदर सिंह इस सीजन उतना बेहतर नहीं कर पाए हैं, जितना उनसे उम्मीद की गई थी। मनिंदर सिंह जब चलते हैं तब टीम काफी अलग नजर आती है। ऐसे में उनका चलना काफी जरूरी है।

बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनिंदर सिंह (रेडर), प्रणय राणे (रेडर), नितिन धनकड़ (रेडर), मयूर कदम (राइट कवर), प्रवीण ठाकुर (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड

तेलुगु टाइटंस की टीम प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार लग रही है। इस बार टाइटंस की टीम सिर्फ पवन सहरावत पर ही डिपेंड नहीं है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच में देखने को मिला था। डिफेंस भी अपना काम कर रहा है। ऐसे में टीम अब काफी बेहतर नजर आने लगी है। तेलुगु टाइटंस इस सीजन हरियाणा स्टीलर्स जैसी टीम को हरा चुकी है और इसी वजह से उन्हें कम करके बिल्कुल भी आंका नहीं जा सकता है।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

शंकर गदई (ऑलराउंडर), विजय मलिक (रेडर), आशीष नरवाल (रेडर), सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर), कृष्णन (राइट कॉर्नर) और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बंगाल वारियर्स की टीम मनिंदर सिंह, नितिन धनकड़ और फजल अत्राचली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम की जीत के लिए इनका चलना बेहद जरूरी होगा। वहीं तेलुगु टाइटंस के लिए अगर इस मैच में कप्तान पवन सेहरावत नहीं खेलते हैं तो फिर आशीष नरवाल, सागर, विजय मलिक और अंकित जैसे खिलाड़ियों पर काफी दारोमदार रहेगा।

सफलता का मंत्र

बंगाल वारियर्स की जीत के लिए उनके मेन रेडर मनिंदर सिंह का चलना बेहद जरूरी है। जब तक रेडिंग में मनिंदर सिंह ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स नहीं लाएंगे, तब तक टीम को जीत नहीं मिलेगी। जबकि तेलुगु टाइटंस की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स इस मैच में मनिंदर सिंह और नितिन को रेडिंग में ज्यादा पॉइंट दे। इससे उनके जीतने के चांस बढ़ जाएंगे।

BEN vs TEL के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन पिछले तीन सीजन के दौरान बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था और इसका असर उनके हेड टू हेड आंकड़ों में भी दिख रहा है। बंगाल वारियर्स के साथ हुए मुकाबलों में टीम काफी पीछे है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टाइटंस को सिर्फ तीन ही मैचों में जीत मिली है, जबकि बंगाल वारियर्स ने 14 मुकाबले जीते हैं। वहीं 5 मैच दोनों टीमों के बीच टाई भी रहा है। इससे ये भी पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कांटे का होता है।

मैच– 22

बंगाल वारियर्स ने जीता – 14

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 3

टाई – 5

हाईएस्ट स्कोर – 55-44

न्यूनतम स्कोर – 18-17

क्या आप जानते हैं?

तेलुगु टाइटंस ने पीकेएल के दूसरे और चौथे सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ये उनका सबसे बेस्ट सीजन रहा था। वहीं बंगाल वारियर्स ने सातवें सीजन के दौरान पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया था।

बंगाल वारियर्स और तेलुगु टाइटंस के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.