Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: बंगाल वारियर्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 23, 2024 at 10:27 PM
Modified at :December 23, 2024 at 10:27 PM
PKL 11: बंगाल वारियर्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

इस मैच में यू मुम्बा के प्लेऑफ की जगह पक्की हो सकती है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 132वां मैच बंगाल वारियर्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। बंगाल वारियर्स की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है तो उनके लिए यह मुकाबला महज औपचारिकता मात्र है। वहीं यू मुम्बा की टीम चाहेगी कि इस मैच से कम से एक पॉइंट जरूर हासिल कर लिया जाए ताकि वो प्लेऑफ में जगह बना सकें।

बंगाल वारियर्स ने अभी तक 21 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है और 13 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 3 मैच टाई रहे हैं। जबकि यू मुम्बा की अगर बात करें तो उन्होंने इस पीकेएल सीजन अभी तक 21 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 11 मैचों में जीत मिली है और 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टीम के टाई रहे हैं। बस एक और जीत या टाई उन्हें काफी आसानी से प्लेऑफ में पहुंचा देगी।

आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड

बंगाल वारियर्स के लिए यह सीजन निराशा के साथ समाप्त हो गया है। वो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुके हैं और इसी वजह से अब उनके लिए केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है। टीम के पास इस बार फजल अत्राचली जैसा कप्तान था और डिफेंस में नितेश कुमार जैसा दिग्गज था लेकिन इसके बावजूद टीम ज्यादा मैच नहीं जीत पाई। मनिंदर सिंह का रेडिंग में बेहतर प्रदर्शन ना कर पाना काफी खल गया। अब टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सम्मान के साथ विदाई लेने पर रहेगी।

बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन राठी (रेडर), प्रणय राने (रेडर), एस विश्वास (रेडर), सिद्धेश टटकरे (लेफ्ट कवर), वैभव गरजे (राइट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा की टीम प्लेऑफ में लगभग पहुंच चुकी है। उन्हें बस अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अगर वो बंगाल वारियर्स के खिलाफ मुकाबला टाई भी करा लेते हैं या कम से कम एक भी पॉइंट इस मैच से हासिल कर लेते हैं, तब भी वो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। मतलब कि मैच हारने पर भी यू मुम्बा की टीम प्लेऑफ में चली जाएगी।

हालांकि, टीम को अपने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में अजीत चौहान नहीं चले थे। मुम्बा की टीम को इस सेटबैक से कमबैक करना होगा।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत (रेडर), रोहित राघव (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), लोकेश (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बंगाल वारियर्स की टीम फजल अत्राचली, नितेश कुमार और अर्जुन राठी जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। अर्जुन राठी ने पिछले मैच में काफी अच्छा खेल दिखाया था। वहीं यू मुम्बा की टीम मंजीत, अजीत चौहान और कप्तान सुनील कुमार जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। ये खिलाड़ी टीम को जीत दिला सकते हैं।

सफलता का मंत्र

बंगाल की जीत के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स भी पॉइंट लेकर आएं। इसके अलावा इस मैच में उनके डिफेंस को अजीत चौहान से काफी चौंकन्ना रहना होगा जो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वहीं यू मुम्बा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स इस मैच में ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स लेकर आएं। टीम को पिछले मैच में खराब रेडिंग की वजह से हार मिली थी।

BEN vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

यू मुम्बा और बंगाल वारियर्स दोनों ही टीमों ने अभी तक एक-एक बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया है। लेकिन जब बात इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की आती है तो इसमें पूरी तरह से यू मुम्बा की टीम हावी रही है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल 20 मैच खेले हैं। इसमें से 14 मैच यू मुम्बा ने जीते हैं और सिर्फ पांच ही मैचों में बंगाल वारियर्स को जीत मिली है।वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। इससे पता चलता है कि यू मुम्बा का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है।

मैच– 21

बंगाल वारियर्स ने जीता – 5

यू मुम्बा ने जीता – 14

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 46-49

न्यूनतम स्कोर – 17-26

क्या आप जानते हैं?

बंगाल वारियर्स के मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर हैं। परदीप नरवाल के बाद पीकेएल में 1400 से ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले मनिंदर सिंह मात्र दूसरे रेडर हैं।

बंगाल वारियर्स vs यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.