Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: परदीप नरवाल की चोट पर आया बड़ा अपडेट, बेंगलुरु बुल्स के कोच ने हार के बाद दिया बड़ा बयान

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :November 10, 2024 at 3:45 PM
Modified at :November 10, 2024 at 3:45 PM
PKL 11: परदीप नरवाल की चोट पर आया बड़ा अपडेट, बेंगलुरु बुल्स के कोच ने हार के बाद दिया बड़ा बयान

बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ हुए मैच में परदीप नरवाल चोटिल हो गए।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बेंगलुरु बुल्स के एक और हार मिली है। बंगाल वॉरियर्स ने हैदराबाद लेग के अंतिम मैच में बेंगलुरु बुल्स को 40-29 से हराया है। यह बंगाल के लिए पिछले तीन मैचों में दूसरी और सीजन की कुल तीसरी जीत है। दूसरी ओर आठ मैच खेल चुकी बेंगलुरु को सीजन की छठी हार मिली है। बेंगलुरु के लिए अब वापसी की कोई राह नहीं दिख रही है और उनके कोच रणधीर सिंह सहरावत भी अब निराश होते जा रहे हैं। आइए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा गया।

डिफेंस के कारण हारे मैच – रणधीर सिंह

पूरे मैच में बेंगलुरु की डिफेंस केवल छह टैकल पॉइंट्स ले सकी जिसमें 3-3 दोनों हाफ में आए। नितिन रावल और सौरभ नंदल जैसे सीनियर डिफेंडर्स एकदम फ्लॉप रहे। बेंगलुरु के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने भी हार का ठीकरा डिफेंस के ऊपर ही फोड़ा है।

उन्होंने कहा, “डिफेंस तो अच्छा खेला ही नहीं। पिछले मैच में डिफेंस अच्छा खेला था, लेकिन सुरेंदर को थोड़ी समस्या हो गई। इसके बाद फिर से डिफेंस में बदलाव करना पड़ा। आगे आने वाले मैचों में अच्छा करेंगे, लेकिन इस मैच में डिफेंस में बिलकुल काम नहीं कर पाया।”

चोट के कारण मैं बाहर गया था – परदीप नरवाल

बेंगलुरु के कप्तान और लीग के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल मैच में केवल पांच ही रेड कर सके। इन पांच रेड में एक भी बार आउट नहीं होने और दो पॉइंट लाने के बावजूद उन्हें सब्सीच्यूट करके बाहर बुला लिया गया था। अब परदीप ने खुद ही बताया कि आखिर वो बाहर क्यों गए थे।

उन्होंने कहा, “मुझे चोट लगी है। मेरी मसल खिंच रही है। वो चोट और अधिक बढ़ ना जाए वही बचाने के लिए कोच ने मुझे बाहर बुलाया था। हमारे रेडर्स ने आज अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन डिफेंडर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसी कारण हम हार गए।”

मनिंदर और नितिन का खेल अदभुत – फजल अत्राचली

बंगाल के कप्तान फजल अत्राचली अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे। खास तौर से उन्होंने अपने दोनों रेडर्स मनिंदर सिंह और नितिन धनखड़ की जमकर तारीफ की। मनिंदर और नितिन दोनों ने ही मैच में सुपर-10 लगाया।

फजल ने कहा, “मनिंदर ने पहले हाफ में और नितिन ने दूसरे हाफ में अच्छा खेला। जब रेडर्स चलते हैं तो मैच आसान होता है और डिफेंस में भी जोश आता है। जब रेडर्स नहीं चल पाते तो आप मुश्किलों में होते हैं। मनिंदर अच्छा खेल रहे हैं।”

कबड्डी में चोटिल होना आम बात – फजल

पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ फजल को चेहरे पर चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने पट्टी बांधकर पूरा मैच खेला था। इस मैच में उनकी चोट थोड़ी ठीक होती दिखी। चोट लगने के सवाल पर फजल ने काफी मजेदार जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “बिना चोट के कबड्डी खिलाड़ी कुछ भी नहीं है। बहुत सारे खिलाड़ियों को चोट लगती है जो टीवी पर नहीं दिखती है। चोट लगना कबड्डी की आम चीज है। पिछले मैच में आशू मलिक कि किक मेरे चेहरे पर लगी थी। चिंता की बात नहीं है क्योंकि अगले मैच तक ये एकदम सही हो जाएगी।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.