Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 2, 2024 at 9:14 PM
Modified at :December 2, 2024 at 9:17 PM
PKL 11: बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

पुणे लेग का यह पहला मुकाबला होगा।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में अब पुणे लेग का आगाज हो रहा है और इस लेग का पहला मैच बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और इनका प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। बुल्स की टीम तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

बेंगलुरु बुल्स ने इस सीजन अभी तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें मात्र 2 ही मैच में जीत मिली है और 13 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। जबकि गुजरात जायंट्स ने इस सीजन अभी तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में उन्हें जीत मिली है और 9 मुकाबले में हार मिली है। जबकि टीम का एक मैच टाई रहा है। अंक तालिका में टीम 11वें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड

बेंगलुरु बुल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब वो अपने बचे हुए सारे मैच जीत भी लें, तब भी अंतिम-6 में जगह नहीं बना पाएंगे। इसी वजह से उनके सामने अब केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है। परदीप नरवाल का जादू बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है।

पिछले सीजन ऐसा था कि बेंगलुरु बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में कमबैक करते हुए मुकाबला जीत लेती थी लेकिन इस सीजन उल्टा है। इस सीजन बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में आकर मैच हार जाती है। टीम के ना तो रेडर्स चल पा रहे हैं और ना ही डिफेंडर्स कोई कमाल दिखा पा रहे हैं।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल (रेडर), जय भगवान (रेडर), सुशील (रेडर), लकी शर्मा (ऑलराउंडर), प्रतीक (ऑलराउंडर), अरुलनांथाबाबू (लेफ्ट कवर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।

PKL 11: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स के लिए भी प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। उन्होंने दो मैचों में लगातार जीत हासिल की थी लेकिन पिछले मैच में टीम को महज एक पॉइंट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे। हालांकि लगता नहीं है कि टीम यहां से हर एक मुकाबला जीत लेगी, क्योंकि सारे खिलाड़ी ऐसा नहीं है कि बहुत ज्यादा जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसी वजह से टीम का प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल है।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

प्रतीक दहिया (रेडर), मोनू (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), जितेंद्र यादव (लेफ्ट कॉर्नर), प्रियांक चंदेल (लेफ्ट कवर), मोहित (राइट कवर) और हिमांशु (रेडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बेंगलुरु बुल्स की निगाहें नितिन रावल, परदीप नरवाल, जय भगवान और प्रतीक जैसे खिलाड़ियों पर होंगी। टीम की जीत के लिए इन खिलाड़ियों का चलना जरूरी होगा। गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में प्रतीक दहिया और गुमान सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा जितेंद्र यादव भी डिफेंस में कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

बेंगलुरु बुल्स को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके मेन रेडर परदीप नरवाल को हर-हाल में चलना होगा। इसके अलावा डिफेंडर्स को भी कम से कम गलतियां करनी होंगी। वहीं गुजरात जायंट्स को अगर जीतना है तो उन्हें बेंगलुरु बुल्स के रेडर्स को ज्यादा पॉइंट नहीं देने होंगे, क्योंकि इस सीजन बुल्स के रेडर फ्लॉप रहे हैं।

BLR vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पीकेएल में गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 14 मैच खेले गए हैं। इनमें से 8 मैचों में गुजरात ने और 5 मैचों में बेंगलुरु ने जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। इस आंकड़े को देखकर पता लगता है कि दोनों टीमों के बीच की राइवलरी काफी तगड़ी रही है।

मैच -14

बेंगलुरु बुल्स ने जीता – 5

गुजरात जायंट्स ने जीता – 8

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 49-50

न्यूनतम स्कोर – 23-27

क्या आप जानते हैं?

बेंगलुरु बुल्स ने छठे सीजन का टाइटल गुजरात जायंट्स को हराकर ही जीता था। फाइनल मुकाबले में पवन सेहरावत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरू बुल्स को टाइटल जिता दिया था।

बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.