Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: बेंगलुरू बुल्स vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 24, 2024 at 5:22 PM
Modified at :October 24, 2024 at 5:22 PM
PKL 11: बेंगलुरू बुल्स vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

परदीप नरवाल की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 16वां मैच शुक्रवार 25 अक्टूबर को बेंगुलुरू बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरू बुल्स की टीम इस सीजन लगातार तीन मैच हार चुकी है। टीम काफी खराब फॉर्म में चल रही है। जबकि पुनेरी पलटन ने अपने पहले दो मैच जीते थे लेकिन उसके बाद पिछले मुकाबले में तमिल थलाइवाज के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमों अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं।

परदीप नरवाल की बेंगलुरू बुल्स के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि वो इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं। पिछले मैच में परदीप नरवाल ने जरूर बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला था। जबकि दूसरी तरफ पुनेरी पलटन पिछले मुकाबले में मिली हार से थोड़ा चौंक गई होगी, क्योंकि वो काफी अच्छा खेल रहे थे। ऐसे में वो भी वापसी करना चाहेंगे।

आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: बेंगलुरू बुल्स का स्क्वाड

बेंगलुरू बुल्स के लिए यह सीजन अभी तक काफी निराशाजनक साबित हुआ है। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। अब उनके सामने बड़ी चुनौती है कि वो किस तरह से अपनी पहली जीत हासिल करते हैं। अगर बुल्स को जीतना है तो फिर सिर्फ परदीप नरवाल के भरोसे नहीं रहना होगा। परदीप नरवाल ने पिछले मैच में अकेले 16 प्वॉइंट लिए थे लेकिन बाकी रेडर्स या डिफेंडर्स का साथ उन्हें नहीं मिला था। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो परदीप नरवाल के अलावा भी बाकी खिलाड़ियों को भी परफॉर्म करके दिखाना होगा।

बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल (रेडर), जतिन (रेडर), अजिंक्य पंवार (रेडर), सुरिंदर देहाल (डिफेंडर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), प्रतीक (ऑलराउंडर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पहले दो मैचों में मिली जीत के बाद पुनेरी पलटन अपना पिछला मैच हार गई। उनके इस हार की बड़ी वजह यह रही कि डिफेंस बिल्कुल भी नहीं चल पाया। गौरव खत्री और अमन ने पहले दो मैचों में कहर ढा दिया था और सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी थे लेकिन पिछले मुकाबले में गौरव खत्री को सिर्फ एक प्वॉइंट मिला और अमन खाता तक नहीं खोल पाए। इसी वजह से पुनेरी पलटन को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब इस मैच में उनके डिफेंस को मुस्तैद रहना होगा।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

असलम ईनामदार (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और अमन (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम इस मैच में मोहित गोयत, असलम ईनामदार, पंकज मोहिते और गौरव खत्री से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, जैसा वो अभी तक करते आए हैं। पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद गौरव खत्री और अमन के ऊपर सबकी निगाहें होंगी। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरू बुल्स की उम्मीदें परदीप नरवाल के अलावा अजिंक्य पंवार और सौरभ नांदल जैसे खिलाड़ियों से होंगी।

सफलता का मंत्र

बेंगलुरू बुल्स की जीत के लिए जरूरी है टीम के सभी खिलाड़ी मिलकर परदीप नरवाल का साथ दें। सिर्फ अकेले परदीप नरवाल के ऊपर पूरा प्रेशर नहीं डाला जा सकता है। अगर टीम के सभी डिफेंडर्स मिलकर परफॉर्म करेंगे तभी परदीप टीम को जीत दिला सकते हैं। जबकि पुनेरी पलटन के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस शानदार खेल दिखाए। पिछले मैच में डिफेंस से चूक हो गई थी और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था।

BLR vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच हेड टू हेड मैचों में पलटन की टीम भारी रही है। अभी तक पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के बीच कुल मिलाकर 18 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और सात मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक एक भी मैच टाई नहीं हुआ है। इसका मतलब यह है कि मैच का नतीजा जरूर निकलता है और कोई एक टीम ज्यादा हावी रहती हैय़

मैच– 18

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 7

पुनेरी पलटन ने जीता – 11

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 41-44

न्यूनतम स्कोर – 18-20

क्या आप जानते हैं?

पुनेरी पलटन के कोच बीसी रमेश इससे पहले बंगाल वारियर्स के कोच थे और उनको सातवें सीजन में पीकेएल का टाइटल भी जिताया था। इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन पुनेरी पलटन को भी टाइटल जिताया। वहीं बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से ही टीम के हेड कोच हैं। वो पीकेएल में एकमात्र ऐसे कोच हैं जो लगातार 11 सीजन से केवल एक ही टीम की कोचिंग कर रहे हैं।

बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.