PKL 11: बेंगलुरू बुल्स vs तमिल थलाइवाज मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

परदीप नरवाल की टीम अब तक पांच मैच हार चुकी है।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 34वां मैच बेंगलुरू बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरू बुल्स के लिए यह सीजन अभी तक काफी निराशाजनक साबित हुआ है। वो चार मैच अभी तक हार चुके हैं। जबकि दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में टॉप पर हैं।
बेंगलुरू बुल्स ने अभी तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें पांच मैचों में हार मिली है और एकमात्र मुकाबला उन्होंने जीता है। टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। जबकि दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज ने पांच में से 3 मैच जीते हैं और उन्हें सिर्फ एक ही मैच में हार मिली है। थलाइवाज का एक मुकाबला टाई रहा है और वो अंक तालिका में पहले पायदान पर हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: बेंगलुरू बुल्स का स्क्वाड
बेंगलुरू बुल्स को इस सीजन अपने पहले चार मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इसके बाद दबंग दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। ऐसा लगा था कि टीम ने अब कमैबक कर लिया है। हालांकि, पिछले मैच में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ टीम एक बार फिर हार गई। इस मैच में बुल्स के पांच खिलाड़ी एक भी प्वॉइंट नहीं ले सके। इससे पता चलता है कि बेंगलुरू बुल्स का प्रदर्शन कितना खराब रहा है। अगर उन्हें थलाइवाज जैसी टीम को हराना है तो फिर अपना सबसे बेस्ट देना होगा।
बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
परदीप नरवाल (रेडर), पंकज (रेडर), अजिंक्य पंवार (रेडर), सुरिंदर देहाल (डिफेंडर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), प्रतीक (ऑलराउंडर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।
PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड
तमिल थलाइवाज की टीम काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम को हरा दिया था। थलाइवाज के लिए नरेंद्र कंडोला इस सीजन रेडिंग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन तंवर तो किसी मैच में चलते हैं और किसी मुकाबले में नहीं चलते हैं लेकिन नरेंद्र कंडोला लगातार काफी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। जबकि डिफेंस में साहिल गूलिया, सागर और आमिर हुसैन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
नरेंद्र कंडोला (रेडर), सचिन तंवर (रेडर), आशीष (रेडर), अभिषेक मनकरन (राइट कवर), आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और साहिल गूलिया (लेफ्ट कॉर्नर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
बेंगलुरू बुल्स की टीम सौरभ नांदल, प्रतीक दहिया और अजिंक्य पंवार जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा पिछले मुकाबले में युवा रेडर पंकज ने जिस तरह का खेल दिखाया था, उसी वजह से उनसे भी काफी उम्मीद बढ़ गई है। जबकि तमिल थलाइवाज की टीम सचिन तंवर, नरेंद्र कंडोला और साहिल गूलिया से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रखेगी।
सफलता का मंत्र
अगर बेंगलुरू बुल्स को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो फिर पूरी टीम को एकजुट होकर खेलना पड़ेगा। अगर सिर्फ एक या दो खिलाड़ी के भरोसे टीम रही तो फिर जीत हासिल नहीं की जा सकती है। सभी खिलाड़ियों को अपना योगदान देना होगा। जबकि तमिल थलाइवाज को चाहिए कि वो बेंगलुरू बुल्स के रेडर्स को इस मैच में प्वॉइंट ना लेने दें, जिससे पूरी टीम दबाव में आ जाएगी।
BLR vs TAM के बीच हेड टू हेड आंकड़े
तमिल थलाइवाज और बेंगलुरू बुल्स के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें पूरी तरह से बेंगलुरू बुल्स का पलड़ा भारी रहा है। थलाइवाज की टीम बिल्कुल भी बुल्स को चुनौती नहीं दे पाई है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच बेंगलुरू बुल्स ने जीते हैं और सिर्फ तीन ही मैचों में तमिल थलाइवाज ने जीत हासिल की है। अभी तक एक भी मैच दोनों टीमों के बीच टाई नहीं हुआ है और इससे पता चलता है कि बुल्स की टीम कितना आगे रही है।
मैच– 14
बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 11
तमिल थलाइवाज ने जीता – 3
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 48-45
न्यूनतम स्कोर – 24-21
क्या आप जानते हैं?
बेंगलुरू बुल्स की टीम के कोच रणधीर सिंह सेहरावत पहले पीकेएल सीजन से ही टीम के कोच हैं। वो पीकेएल में एकमात्र ऐसे कोच हैं, जो पहले सीजन से ही एक ही टीम के कोच बने हुए हैं।
बेंगलुरू बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- 2025 में WWE इवेंट्स में हुई पांच सबसे बढ़िया चीजें
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टी20 मैच
- IND vs SA 2025: सबसे ज्यादा रन और विकेट, तीसरे वनडे के बाद
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा वनडे मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट