PKL 11: बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

परदीप नरवाल की टीम जीत के साथ लीग स्टेज का समापन करना चाहेगी।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 131वां मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा की टीम के बीच खेला जाएगा। यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। जबकि बेंगलुरु बुल्स की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। वो जाते-जाते जीत के साथ इस सीजन का समापन करना चाहेंगे।
बेंगलुरु बुल्स ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 21 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें मात्र 2 ही मैचों में जीत मिली है और 18 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टीम का टाई रहा है। दूसरी तरफ यूपी योद्धा ने अभी तक 21 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 12 मैचों में जीत मिली है और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और 3 मैच टीम के टाई रहे हैं।
आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड
परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स का यह इस सीजन का आखिरी मैच होगा। टीम प्लेऑफ की दौड़ से काफी पहले ही बाहर हो गई थी। परदीप नरवाल का जादू बिल्कुल भी इस सीजन नहीं चला। बेंगलुरु बुल्स के लिए इस पीकेएल सीजन केवल नितिन रावल ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन दिया।
बाकी हर एक खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहा। हर एक मैच में टीम ने बद से बदतर प्रदर्शन किया और इसी वजह से वो अपना सीजन सबसे आखिरी पायदान पर रहते हुए समाप्त करेंगे। टीम अपने आखिरी मैच में जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी।
बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन
परदीप नरवाल (रेडर), अजिंक्य पवार (रेडर), लकी कुमार (ऑलराउंडर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), प्रतीक (ऑलराउंडर), नवीन (लेफ्ट कॉर्नर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।
PKL 11: यूपी योद्धा का स्क्वाड
यूपी योद्धा ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को काफी बुरी तरह से हरा दिया था और इससे उनके हौसले बुलंद होंगे। सबसे अच्छी बात इस जीत की यह रही थी कि गगन गौड़ा के अलावा भवानी राजपूत ने भी पॉइंट लिए थे। गगन गौड़ा ने 19 और भवानी राजपूत ने 11 पॉइंट्स लिए थे।
यूपी को इसी चीज की जरूरत है कि वो केवल गगन गौड़ा पर ही निर्भर ना रहें। डिफेंस में हितेश और सुमित लगातार बेहतर कर रहे हैं। पिछले मैच में आशु सिंह और महेंद्र सिंह भी चले थे। इसी वजह से टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
गगन गौड़ा (रेडर), भवानी राजपूत (रेडर), भरत हूडा (रेडर), सुमित सांगवान, (लेफ्ट कॉर्नर), हितेश (लेफ्ट कवर), आशु सिंह (राइट कवर) और महेंद्र सिंह (लेफ्ट कवर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
बेंगलुरु बुल्स की निगाहें नितिन रावल, परदीप नरवाल और सौरभ नांदल जैसे खिलाड़ियों पर होंगी कि ये खिलाड़ी कम से कम जाते-जाते एक जीत टीम को दिलाएं। वहीं यूपी योद्धा की निगाहें चार मेन खिलाड़ियों गगन गौड़ा, भवानी राजपूत, हितेश और सुमित पर होंगी। इन खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस अभी तक अच्छा रहा है।
सफलता का मंत्र
बेंगलुरु बुल्स के डिफेंडर्स को इस मैच में बेहतर करना होगा, क्योंकि यूपी योद्धा के रेडर्स शानदार फॉर्म में हैं। वहीं रेडिंग में परदीप नरवाल को अपनी चमक बिखेरनी होगी। जबकि यूपी की जीत के लिए जरूरी है कि वो परदीप नरवाल समेत बुल्स के बाकी रेडर्स को पॉइंट्स ना दें। इससे वो मुकाबला जीत सकते हैं।
BLR vs UP के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बेंगलुरू बुल्स और यूपी योद्धा के बीच अभी तक पीकेएल इतिहास में जितने भी मैच हुए हैं, उन सबमें बेंगलुरू बुल्स का पलड़ा भारी रहा है। उन्होंने ज्यादा मैचों में जीत हासिल की है। बुल्स और योद्धा के बीच अभी तक कुल मिलाकर 16 मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 मुकाबलों में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है और 7 ही मैच यूपी योद्धा की टीम जीत पाई है। हालांकि इस सीजन एक बार यूपी की टीम बुल्स को हरा चुकी है।
बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 9
यूपी योद्धा ने जीता – 7
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 64-57
न्यूनतम स्कोर – 27-24
क्या आप जानते हैं?
बेंगलुरू बुल्स के कोच रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से ही टीम के हेड कोच हैं। वो पीकेएल में एकमात्र ऐसे कोच हैं जो लगातार 11 सीजन से केवल एक ही टीम की कोचिंग कर रहे हैं।
बेंगलुरु बुल्स vs यूपी योद्धा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.