Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BLR vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 44, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 9, 2024 at 2:10 PM
Modified at :November 9, 2024 at 2:10 PM
BLR vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 44, PKL 11

BLR vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

9 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बेंगलुरु बुल्स और बंगाल वॉरियर्स (BLR vs BEN) के बीच 44वां मैच खेला जाएगा। बुल्स अभी केवल दो जीत दर्ज कर पाए हैं, जिसके कारण टीम अभी अंक तालिका में 11वें स्थान पर है। दूसरी ओर बंगाल ने भी दो मैच जीते हैं और टीम टेबल में दसवें पायदान पर है।

इस मैच में परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह के रूप में पीकेएल इतिहास के दो सबसे सफल रेडरों की भिड़ंत होगी। अजिंक्य पवार और नरेंदर कंडोला पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी। दूसरी ओर फजल अत्राचली, नितेश कुमार, सौरभ नांदल और सुरिंदर सिंह जैसे अनुभवी डिफेंडर भी इस मुकाबले में आपस में भिड़ेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो आपको DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल वॉरियर्स

तारीख: 9 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: हैदराबाद

BLR vs BEN पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

बेंगलुरु बुल्स के लिए परदीप नरवाल कब चल जाएं, यह कोई नहीं जानता। अजिंक्य पवार भी अभी तक सुपर-10 स्कोर करने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। मगर पिछले मैच में बुल्स के डिफेंस ने लाजवाब प्रदर्शन किया था। सुरिंदर सिंह ने हाई-5 लगाया, उनके अलावा नितिन रावल और सौरभ नांदल ने भी कहर बरपाया था।

बंगाल वॉरियर्स के लिए पिछले मैच में नितिन कुमार ने सुपर-10 स्कोर किया, लेकिन मनिंदर सिंह नहीं चल पाए थे। वहीं सुशील काम्बरेकर भी एक अच्छे सपोर्टिंग रेडर साबित हो रहे हैं। डिफेंस में फजल अत्राचली और नितेश कुमार ने पिछले मैच में कहर बरपाया और दोनों ही सीजन के टॉप डिफेंडरों में शामिल हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, अजिंक्य पवार, जय भगवान, सुरिंदर सिंह, नितिन रावल, सौरभ नांदल, प्रतीक।

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनिंदर सिंह, नितिन कुमार, सुशील काम्बरेकर, फजल अत्राचली, नितेश कुमार, मयूर कदम, प्रवीण ठाकुर।

BLR vs BEN: DREAM11 टीम 1

BLR vs BEN DREAM11 Prediction

रेडर: अजिंक्य पवार, मनिंदर सिंह, नितिन कुमार

डिफेंडर: सौरभ नांदल, सुरिंदर सिंह, फजल अत्राचली

ऑलराउंडर: नितिन रावल

कप्तान: मनिंदर सिंह

उपकप्तान: फजल अत्राचली

BLR vs BEN: DREAM11 टीम 2

BLR vs BEN DREAM 11 Prediction

रेडर: परदीप नरवाल, मनिंदर सिंह, नितिन कुमार

डिफेंडर: नितेश कुमार, सुरिंदर सिंह, फजल अत्राचली

ऑलराउंडर: नितिन रावल

कप्तान: मनिंदर सिंह

उपकप्तान: फजल अत्राचली

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.