Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BLR vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 62, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 18, 2024 at 12:54 PM
Modified at :November 18, 2024 at 12:54 PM
BLR vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 62, PKL 11

BLR vs MUM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

18 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में बेंगलुरु बुल्स और यू मुम्बा (BLR vs MUM) के बीच 62वां मैच खेला जाएगा। बुल्स अभी तक सीजन में दो ही जीत दर्ज कर सकी है और पॉइंट्स टेबल में 11वें स्थान पर है। दूसरी ओर मुंबई की टीम 6 जीत के बाद टेबल में चौथे स्थान पर कायम है।

इस मैच में परदीप नरवाल, अजिंक्य रहाणे, अजीत चौहान और मनजीत दहिया जैसे टॉप रेडर खेलते दिखेंगे। डिफेंस पर नजर डाले तो सौरभ नांदल, नितिन रावल, सुनील कुमार और रिंकू अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरने की कोशिश करेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो बुल्स vs मुंबई मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: बेंगलुरु बुल्स vs यू मुम्बा

तारीख: 18 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: नोएडा

BLR vs MUM पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

बेंगलुरु बुल्स के लिए परदीप नरवाल अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन अजिंक्य पवार और अक्षित से काफी उम्मीदें होंगी। डिफेंस की बात करें तो नितिन रावल ने पिछले मैच में 7 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे और उनके अलावा अरुलनंताबाबू ने भी प्रभावित किया है।

यू मुम्बा पर नजर डालें तो मनजीत दहिया ने पिछले मैच में कुल 10 पॉइंट्स हासिल किए, वहीं अजीत चौहान जबरदस्त लय में हैं। आमिरमोहम्मद जफरदानेश जरूरत पड़ने पर रेडिंग और डिफेंस में भी योगदान दे रहे हैं। डिफेंस में रिंकू, सोमबीर की जोड़ी के अलावा कप्तान सुनील कुमार से भी काफी उम्मीदें होंगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, प्रतीक दहिया, अजिंक्य पवार, नितिन रावल, सौरभ नांदल, अरुलनंताबाबू, सनी।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनजीत दहिया, अजीत चौहान, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू, सोमबीर।

BLR vs MUM: DREAM11 टीम 1

BLR vs MUM DREAM11 Prediction

रेडर: अजीत चौहान, अजीत पवार, मनजीत दहिया

डिफेंडर: रिंकू, सुनील कुमार

ऑलराउंडर: आमिरमोहम्मद जफरदानेश, नितिन रावल

कप्तान: मनजीत दहिया

उपकप्तान: अजिंक्य पवार

BLR vs MUM: DREAM11 टीम 2

BLR vs MUM DREAM 11 Prediction

रेडर: अजीत चौहान, परदीप नरवाल

डिफेंडर: रिंकू, सुनील कुमार, सौरभ नांदल

ऑलराउंडर: आमिरमोहम्मद जफरदानेश, नितिन रावल

कप्तान: अजीत चौहान

उपकप्तान: परदीप नरवाल

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.