Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के सभी टीमों के कप्तान

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 14, 2024 at 2:31 PM
Modified at :October 14, 2024 at 2:31 PM
PKL 11: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के सभी टीमों के कप्तान

PKL 11 के लिए कुछ टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं, तो कुछ टीमों ने पुराने पर ही भरोसा जताया है।

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन (PKL 11) शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। हैदराबाद में 18 अक्टूबर से शुरू हो रही लीग के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें नए सीजन से पहले कई टीमों के कप्तान बदले भी हैं।

प्रो कबड्डी लीग में लंबे समय से बंगाल वारियर्स की कप्तानी कर रहे मनिंदर सिंह इस सीजन कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे। मनिंदर ने नए सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी है। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी इस बार कप्तानी करने का मौका मिला है। तो चलिए नए सीजन की शुरुआत से ठीक पहले एक नजर डालते हैं सभी टीमों के कप्तानों और उपकप्तानों की लिस्ट पर।

पटना पाइरेट्स (शुभम शिंदे)

पटना ने लीग में 84 मैच खेल चुके शुभम को अपना कप्तान बनाया है। राइट कार्नर डिफेंडर ने पिछले सीजन बंगाल के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। वह टीम में नीरज कुमार की जगह को भरने का पूरा प्रयास करेंगे।

बंगाल वारियर्स (फजल अत्राचली)

बंगाल ने नीलामी में लीग के सबसे सफल डिफेंडर फजल अत्राचली को खरीदा था और अब उन्हें ही अपना कप्तान भी बनाया है। फजल ने लीग में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक 70 मैच जीते हैं। इसके साथ नितेश कुमार को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। नितेश भी कई सीजन यूपी योद्धाज की कप्तानी कर चुके हैं।

गुजरात जायंट्स (नीरज कुमार)

गुजरात ने नीरज कुमार को अपना कप्तान बनाया है जिन्होंने पिछले सीजन पटना की कप्तानी की थी। लीग में 80 मैच खेल चुके नीरज के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। इसके साथ यू मुंबा की कप्तानी कर चुके गुमान सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

तेलुगू टाइटंस (पवन सहरावत)

टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन पवन सहरावत को अपना कप्तान बनाया है। हालांकि, पिछले सीजन पवन की कप्तानी में टाइटंस की टीम केवल दो ही मैच जीतने में सफल रही थी। 22 में से 19 मैचों में उन्हें हार मिली थी और एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था। नए कोच कृष्ण कुमार हूडा के आने पर देखना होगा टीम की किस्मत कितना बदलेगी।

यूपी योद्धाज (सुरेंदर गिल)

यूपी योद्धाज ने अपने स्टार रेडर सुरेंदर गिल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। डिफेंडर सुमित और आशू सिंह को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंदर पिछले कुछ सीजन से लगातार यूपी के लिए मुख्य रेडर तो वहीं सुमित मुख्य डिफेंडर की भूमिका निभा रहे हैं।

बेंगलुरू बुल्स (परदीप नरवाल)

बेंगलुरू के साथ ही PKL डेब्यू करने वाले परदीप नरवाल दोबारा उसी टीम में लौट चुके हैं। अब उन्हें इसी टीम की कप्तानी भी मिल गई है। परदीप के साथ सौरभ नंदल और नितिन रावल उप कप्तान के रूप में मौजूद होंगे। रिकार्ड ब्रेकर परदीप के साथ बेंगलुरु सफल सीजन की उम्मीद करेगी।

पुनेरी पलटन (असलम इनामदार)

पिछले सीजन पहली बार लीग चैंपियन बनने वाली पुनेरी पलटन ने अपने कप्तान को बनाए रखा है। असलम को लगातार दूसरे सीजन टीम की कप्तानी करने का मौका दिया गया है। हालांकि, इस बार असलम के पास मोहम्मदरेजा शादलू जैसा खिलाड़ी नहीं होगा।

यू मुम्बा (सुनील कुमार)

यू मुम्बा ने सबसे सफल भारतीय कप्तान सुनील को अपने टीम की कमान सौंपी है। सुनील पिछले दो सीजन से जयपुर की कप्तानी कर रहे थे। इस बार नीलमी में मुम्बा ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। टीम ने रिंकू और परवेश भैंसवाल को उपकप्तान बनाया है।

तमिल थलाइवाज (सागर राठी)

थलाइवाज ने लगातार तीसरे सीजन सागर पर भरोसा जताया है और उन्हें कप्तान बनाए रखा है। टीम के सबसे बेहतरीन डिफेंडर सागर तीसरे सीजन में अंततः टीम का भाग्य बदलने की उम्मीद करेंगे। थलाइवाज ने इस सीजन के लिए अपने डिफेंस को बनाए रखा है।

दबंग दिल्ली (नवीन कुमार और आशु मलिक)

दिल्ली ने इस बार दो कप्तान नियुक्त किए हैं। नवीन कुमार और आशु मलिक दोनों को ही टीम का कप्तान बनाया गया है। नवीन पहले ही टीम के कप्तान थे, लेकिन आशु को भी अब मौका दिया गया है। इससे पहले हरियाणा ने भी पिछले सीजन जयदीप और मोहित नंदल दोनों को कप्तान बनाया था।

जयपुर पिंक पैंथर्स (अर्जुन देशवाल)

जयपुर ने अपने स्टार रेडर अर्जुन देशवाल को कप्तानी सौंपी है। अर्जुन ने अपने पहले तीन सीजन में लगातार 200 से अधिक रेड प्वाइंट हासिल करके सनसनी फैला दी है। सुनील कुमार के चले जाने के बाद जयपुर को एक अच्छे कप्तान की तलाश भी थी। अब देखना होगा कि अर्जुन इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं।

हरियाणा स्टीलर्स (जयदीप दहिया)

हरियाणा ने इस सीजन के लिए जयदीप दहिया को कप्तान बनाया है। जयदीप लगातार हरियाणा की डिफेंस लाइन को लीड करते रहे हैं। उनका साथ देने के लिए टीम में राहुल सेतपाल को उपकप्तान की भूमिका सौंपी गई है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.