Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के सभी टीमों के कोच

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 22, 2024 at 5:39 PM
Modified at :August 22, 2024 at 5:39 PM
PKL 11: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के सभी टीमों के कोच

PKL 11 के लिए सभी टीमों के कोच की नियुक्ति हो चुकी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। पीकेएल का ऑक्शन कंपलीट हो चुका है और हर एक टीम का कॉम्बिनेशन भी सामने आ गया है। इस बार सचिन तंवर पीकेएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। तमिल थलाइवाज ने उन्हें 2 करोड़ 15 लाख की रकम में खरीदा।

हाई फ्लायर पवन सेहरावत को तेलुगु टाइटंस ने दोबारा अपनी टीम में बरकरार रखा है। डुबकी किंग परदीप नरवाल इस बार बेंगलुरू बुल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि सुनील कुमार और प्रवेश भैसवाल की जोड़ी इस बार यू मुम्बा की टीम का हिस्सा होगी।

पीकेएल में किसी भी टीम की सफलता जितना उसके खिलाड़ियों पर डिपेंड होती है, उतना ही उस टीम के कोच का भी महत्व होता है। एक कोच ही टीम के लिए पल-पल की रणनीति तैयार करता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के सभी 12 टीमों के कोच कौन-कौन से हैं।

बंगाल वारियर्स – प्रशांत सुर्वे

बंगाल वारियर्स ने पीकेएल के 12वें सीजन के लिए प्रशांत सुर्वे को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। प्रशांत की अगर बात करें तो वह 9वें सीजन से ही टीम के असिस्टेंट कोच हैं और इस बार उनको प्रमोट करके हेड कोच बनाया गया है।

बेंगलुरू बुल्स – रणधीर सिंह सेहरावत

रणधीर सिंह सेहरावत पीकेएल के एकमात्र ऐसे कोच हैं जो पहले सीजन से लेकर अभी तक सिर्फ बेंगलुरू बुल्स के साथ ही जुड़े हैं। अभी तक प्रो कबड्डी लीग में उन्होंने किसी दूसरे टीम की कोचिंग नहीं की है। अपनी कोचिंग में उन्होंने टीम को छठे सीजन का टाइटल भी जिताया था। बेंगलुरू बुल्स ने लगातार उनकी अगुवाई में बेहतर किया है।

दबंग दिल्ली – जोगिंदर नरवाल

जोगिंदर नरवाल ने अपनी कप्तानी में दबंग दिल्ली को पीकेएल का टाइटल जिताया था और अब कोच के तौर पर टीम के साथ नजर आएंगे। इससे पहले वो टीम के असिस्टेंट कोच भी रह चुके हैं। पीकेएल के 11वें सीजन के लिए उन्हें हेड कोच बनाया गया है।

गुजरात जायंट्स – राम मेहर सिंह

राम मेहर सिंह पीकेएल के दिग्गज कोचों में से एक हैं। उनकी कोचिंग में ही पटना पाइरेट्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था और टाइटल अपने नाम किए थे। वो लगातार तीसरी बार गुजरात जायंट्स की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे। देखने वाली बात होगी कि इस साल उनकी कोचिंग में टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है।

हरियाणा स्टीलर्स – मनप्रीत सिंह

मनप्रीत सिंह लगातार तीसरी बार हरियाणा स्टीलर्स की कोचिंग करेंगे। उनकी कोचिंग में टीम ने पिछले सीजन इतिहास रचा था। हरियाणा ने पहली बार पीकेएल के फाइनल में जगह बनाई थी। इसी वजह से मनप्रीत को कोच के तौर पर बरकरार रखा गया है। इस बार मोहम्मदरेजा शादलू को लाकर मनप्रीत सिंह ने अपने डिफेंस को और मजबूत किया है।

जयपुर पिंक पैंथर्स – संजीव बालियान

भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान आगामी पीकेएल सीजन में भी जयपुर पिंक पैंथर्स के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में ही जयपुर ने 9वें सीजन के दौरान दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया था। संजीव बालियान की अगुवाई में जयपुर पिंक पैंथर्स ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है और इसी वजह से उन्हें बरकरार रखा गया है।

पटना पाइरेट्स – नरेंद्र रेधू

तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने 10वें सीजन के दौरान नरेंद्र रेधू को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। नरेंद्र रेधू के पास पीकेएल में काम करने का काफी अनुभव है। वो छठे सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के असिस्टेंट कोच थे। इसके अलावा इससे पहले वो श्रीलंका स्पोर्ट्स एक्सचेंज कबड्डी टूर्नामेंट में रेड ऑर्मी के हेड कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

पुनेरी पलटन – बीसी रमेश

पुनेरी पलटन ने बीसी रमेश को जबसे अपना हेड कोच बनाया है, उनका पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। टीम ने 9वें सीजन के दौरान फाइनल में जगह बनाई और 10वें सीजन में टाइटल अपने नाम कर लिया। बीसी रमेश ने इससे पहले बंगाल वारियर्स को चैंपियन बनाया था और अब पुनेरी पलटन को पीकेएल का टाइटल जिता चुके हैं। 11वें सीजन में भी वो पुणे के कोच होंगे।

तमिल थलाइवाज – उदय कुमार और धर्मराज चेरालाथन

तमिल थलाइवाज ने पीकेएल के 11वें सीजन के लिए दो कोच नियुक्त किए हैं। उदय कुमार को हेड कोच बनाया गया है और धर्मराज चेरालाथन को स्ट्रैटजी कोच नियुक्त किया गया है। धर्मराज चेरालाथन इससे पहले प्लेयर के तौर पर भी पीकेएल में खेल चुके हैं।

तेलुगु टाइटंस – कृष्ण कुमार हूडा

तेलुगु टाइटंस ने इस बार दबंग दिल्ली के पूर्व हेड कोच कृष्ण कुमार हूडा को अपना कोच बनाया है। पिछले कई सीजन से टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इसी वजह से उन्होंने इस बार एक ऐसे कोच की नियुक्ति की है, जिसके पास पीकेएल का टाइटल जीतने का अनुभव है। देखने वाली बात होगी कि वो टीम की किस्मत बदल पाते हैं या नहीं।

यू मुम्बा – गुलामरेजा मजनदरानी

गुलामरेजा मजनदरानी को एक बार फिर यू मुम्बा ने अपना कोच बनाया है। पिछले सीजन भी वो टीम के कोच थे और इस बार भी कोच रहेंगे। गुलामरेजा ने इस बार एक अलग तरह की टीम बनाने की कोशिश की है और कई नए प्लेयर्स को शामिल किया है।

यूपी योद्धा – जसवीर सिंह

जसवीर सिंह पिछले कई सीजन से यूपी योद्धाज के कोच हैं और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि पिछले सीजन जरूर यूपी योद्धा की टीम पहली बार प्लेऑफ में नहीं जा पाई थी। इस बार जसवीर सिंह के सामने नई चुनौती रहेगी।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.