Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: टॉप पांच खिलाड़ी जो ग्रीन बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 14, 2024 at 8:45 PM
Modified at :December 14, 2024 at 8:46 PM
PKL 11: टॉप पांच खिलाड़ी जो ग्रीन बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं

पटना पाइरेट्स के देवांक इस समय सबसे ज्यादा रेड पाइंट्स की सूची में सबसे आगे हैं।

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन (PKL 11) अपने चरम पर है और अभी तक 112 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पीकेएल के इस सीजन में कई टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वहीं कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। जिन टीमों का अभी तक प्रदर्शन बढ़िया रहा है और अंक तालिका में उनकी स्थिति अच्छी है, उनके खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

अगर बात रेडर की करें तो सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी को ग्रीन आर्म बैंड दिया जाएगा। काफी खिलाड़ी अभी रेडिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने की रेस में शामिल हैं। आइए उन टॉप 5 रेडर्स के बारे में जानते हैं, जो इस सीजन ग्रीन बैंड जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा)

PKL 11: Ajit Chouhan stars as U Mumba beat Puneri Paltan in Pro Kabaddi 2024
Ajit Chouhan

यू मुम्बा के अजीत चव्हाण पीकेएल के मौजूदा सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके नाम अभी 17 मैच में 143 रेड पॉइंट हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने के मामले में अजीत फिलहाल संयुक्त चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने सात बार सुपर 10 भी लगाया है। यू मुम्बा के बढ़िया प्रदर्शन के पीछे अजीत चव्हाण का योगदान काफी अहम रहा है और बचे हुए मैच में वह और भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस)

पवन सहरावत की गैर-मौजूदगी में तेलुगु टाइटंस की कमान संभालने वाले विजय मलिक ने पीकेएल के इस सीजन में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। विजय मलिक ने अभी तक 18 मैच में 143 रेड पॉइंट हासिल किये हैं और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। पीकेएल 11 में विजय मलिक ने अभी तक 18 मैच में 7 बार सुपर 10 लगाया है और तेलुगु टाइटंस की काफी जीत में उनका योगदान रहा है।

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

PKL 11: Arjun Deshwal reaches 1100 raid point milestone; Jaipur Pink Panthers beat Telugu Titans
Arjun Deshwal

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल ने पीकेएल के इस सीजन में भी अपना बढ़िया प्रदर्शन जारी रखा है और उनके नाम अभी तक 18 मैच में 183 रेड पॉइंट हैं। हालाँकि कई मैच में अर्जुन उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए और इसी वजह से जयपुर की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अर्जुन देशवाल ने 18 मैच में 8 बार सुपर 10 लगाया है और फैंस को उम्मीद होगी कि बचे हुए मैच में वह शानदार प्रदर्शन करके टीम को प्लेऑफ में पहुंचाएंगे।

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

PKL 11: Ashu Malik shines in Dabang Delhi’s big win over Arjun Deshwal's Jaipur Pink Panthers
Ashu Malik

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने भी पीकेएल के मौजूदा सीजन में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा है। 17 मैच में उन्होंने अभी तक 187 रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें उनके नाम सबसे ज्यादा 14 सुपर 10 भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने की रेस में आशु फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं और आने वाले मैच में वह अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टीम को टॉप 2 में पहुंचाने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि पीकेएल के पिछले सीजन में आशु मलिक ने ही सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये थे।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स)

PKL 11: Devank crosses 200 raid points; Haryana Steelers beat Patna Pirates for second time
Devank

पीकेएल के इस सीजन में जिस खिलाड़ी ने अपने रेडिंग से सबसे ज्यादा चौंकाया है, वो हैं पटना पाइरेट्स के देवांक। पटना पाइरेट्स ने अभी तक इस सीजन के 17 मैच में 10 जीत हासिल की है और 58 पॉइंट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। इन सभी जीत में सबसे बड़ा योगदान देवांक का ही रहा है जिन्होंने 17 मैच में सबसे ज्यादा 221 रेड पॉइंट हासिल किये हैं। देवांक ने अभी तक 13 बार सुपर 10 भी लगाया है और उनके बेहतरीन प्रदर्शन से पटना की टीम खिताब जीतने की भी प्रबल दावेदार बन गई है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.