PKL 11: दबंग दिल्ली द्वारा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

8वें सीजन की चैंपियन टीम ने कुल मिलाकर 7 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए दबंग दिल्ली ने ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है। हालांकि उन्होंने अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जिसमें नवीन कुमार और आशु मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। दबंग दिल्ली ने कुल मिलाकर सात ही प्लेयर्स को रिटेन किया है। उन्होंने एक्साइटिंग न्यू यंग प्लेयर्स और एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स कैटगरी में ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यंग प्लेयर्स कैटगरी में किसी को भी रिटेन नहीं किया गया है।
दबंग दिल्ली के लिए पिछले सीजन उनके स्टार खिलाड़ी नवीन कुमार ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। महज 6 ही मैचों के बाद वो इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। इसके बाद आशु मलिक ने बखूबी टीम की जिम्मेदारी को संभाला था। एक बार फिर से यह दोनों खिलाड़ी दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। तो चलिए ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि दबंग दिल्ली ने PKL 11 के ऑक्शन से पहले किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
एक्साइटिंग न्यू यंग प्लेयर्स
इस कैटगरी में दबंग दिल्ली ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें सारे डिफेंडर ही हैं। दबंग दिल्ली ने आशीष, हिम्मत अंटिल, मनू और योगेश को रिटेन किया है। योगेश ने पिछले सीजन कमाल का खेल दिखाया था और डिफेंस में टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन उनका ही रहा था।
एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स
इस लिस्ट में दबंग दिल्ली ने अपने दोनों मेन रेडर्स नवीन कुमार और आशु मलिक को रिटेन किया है। इसके अलावा लेफ्ट कवर स्पेशलिस्ट विक्रांत को भी बरकरार किया गया है। विक्रांत का प्रदर्शन पिछले सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन इसके बावजूद उन्हें रिटेन किया गया है।
PKL 11 के लिए दबंग दिल्ली द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:
नवीन कुमार, आशु मलिक, विक्रांत, आशीष, हिम्मत अंटिल, मनू और योगेश।
आपको बता दें कि पिछले सीजन नवीन कुमार की गैरमौजूदगी के बावजूद दबंग दिल्ली ने बेहतरीन खेल दिखाया था और प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इस बार उनके हेड कोच जोगिंदर नरवाल होंगे, जो कप्तान के तौर पर टीम को टाइटल जिता चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ऑक्शन में वो किस तरह की टीम चुनते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.