PKL 11: दबंग दिल्ली vs बेंगलुरू बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दो दिग्गज रेडर्स की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 58वां मैच दबंग दिल्ली और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम अपना पिछला मैच टाई खेलकर आ रही है और बेंगलुरू बुल्स की टीम लगातार दो हार झेल चुकी है। ऐसे में दोनों ही टीमों को जीत की सख्त जरूरत है।
अगर अंक तालिका की बात करें तो दबंग दिल्ली ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 4 मैचों में जीत हासिल की है और 5 मुकाबले में उन्हें हार मिली है। जबकि टीम का एक मैच टाई रहा है। टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। जबकि बेंगलुरू बुल्स के लिए यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 9 में से 7 मैच हार चुकी है और मात्र 2 ही मैचों में उन्हें जीत मिली है। पॉइंट्स टेबल में बुल्स की टीम 11वें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: दबंग दिल्ली का स्क्वाड
नवीन कुमार के बिना खेल रही दबंग दिल्ली के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम किसी मैच में काफी अच्छा खेलती है तो किसी मैच में उतना बेहतर नहीं कर पाती है। टीम के लिए रेडिंग में आशु मलिक ने काफी जबरदस्त खेल दिखाया है और अकेले दम पर टीम को आगे लेकर गए हैं। वो इस सीजन 100 रेड पॉइंट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। डिफेंस में योगेश और आशीष मलिक भी अब अच्छा खेल दिखाने लगे हैं। ऐसे में दबंग दिल्ली की टीम बुल्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।
दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आशु मलिक (रेडर), आशीष (रेडर), विनय (रेडर), संदीप (लेफ्ट कवर), योगेश (राइट कॉर्नर), आशीष मलिक (लेफ्ट कॉर्नर),गौरव छिल्लर (ऑलराउंडर)।
PKL 11: बेंगलुरू बुल्स का स्क्वाड
परदीप नरवाल की बेंगलुरू बुल्स इस सीजन काफी खराब खेल दिखा रही है। टीम लगातार मुकाबले हार रही है। पिछले सीजन ऐसा था कि बेंगलुरू बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में कमबैक करते हुए मुकाबला जीत लेती थी लेकिन इस सीजन उल्टा है। इस सीजन बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में आकर मैच हार जाती है। टीम के ना तो रेडर्स चल पा रहे हैं और ना ही डिफेंडर्स कोई कमाल दिखा पा रहे हैं। अजिंक्य पवार रेडिंग में अकेले पड़ गए हैं, क्योंकि परदीप नरवाल पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं और इंजरी का शिकार भी हो चुकी हैं। ऐसे में बुल्स के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।
बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
जतिन (रेडर), अक्षित (रेडर), अजिंक्य पंवार (रेडर), सुरिंदर देहाल (डिफेंडर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), अरुलनांथाबाबू (लेफ्ट कवर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
दबंग दिल्ली की टीम आशु मलिक, योगेश दहिया और आशीष मलिक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इनका परफॉर्मेंस पिछले मैच में काफी अच्छा रहा था। अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो इन प्लेयर्स का चलना जरूरी होगा। बेंगलुरू बुल्स की टीम चाहेगी कि सौरभ नांदल, नितिन रावल और अजिंक्य पवार जैसे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें। जब तक यह खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेलेंगे टीम को जीत नहीं मिलेगी।
सफलता का मंत्र
बेंगलुरू बुल्स की जीत के लिए जरूरी है कि जिस तरह से वो मैच की शुरुआत में खेल दिखाते हैं, अपने उसी मोमेंटम को आगे भी बरकरार रखें। टीम आखिरी 15 मिनट में आकर मुकाबला गंवा देती है। अगर उन्हें जीतना है तो आखिरी 10-15 मिनटों के दौरान बेहतर खेल दिखाना होगा। जबकि दबंग दिल्ली की जीत के लिए जरूरी है कि दूसरे रेडर्स आशु मलिक का साथ दें। सिर्फ आशु मलिक हर एक मैच में टीम को जीत नहीं दिला सकते हैं।
DEL vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच अभी तक पीकेएल में कांटे की टक्कर रही है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच में दबंग दिल्ली ने और 10 मैच में बेंगलुरू बुल्स ने जीत हासिल की है। जबकि दो मैच दोनों ही टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है।
मैच– 23
दबंग दिल्ली ने जीता – 11
बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 10
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 49-61
न्यूनतम स्कोर – 18-20
क्या आप जानते हैं?
बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच 9वें सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने काफी बड़े अंतर से दबंग दिल्ली को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
दबंग दिल्ली और बेंगलुरू बुल्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा वनडे मैच
- Survivor Series 2025 में CM Punk पर किसने किया हमला? यहां जानिए WWE के मेंस वॉरगेम्स मैच का पूरा सच
- WWE Survivor Series 2025 Results: रोमन रेंस की टीम को धोखे से मिली हार, जॉन सीना का टाइटल रन हुआ समाप्त
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट