Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 25, 2024 at 6:26 PM
Modified at :November 25, 2024 at 6:26 PM
PKL 11: दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

इस सीजन जब पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब पटना ने बाजी मारी थी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 78वां मैच दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन पटना पाइरेट्स की टीम एक मैच में दबंग दिल्ली को हरा चुकी है। ऐसे में दबंग दिल्ली की टीम चाहेगी कि इस मुकाबले में जीत दर्ज कर उस हार का बदला लिया जाए।

दबंग दिल्ली ने इस सीजन अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टीम के टाई रहे हैं। अंक तालिका में इस वक्त दिल्ली की टीम चौथे पायदान पर है और आसानी से प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: दबंग दिल्ली का स्क्वाड

दबंग दिल्ली के लिए पिछले पांच मैच अच्छे गए हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें इन पांच मैचों के दौरान हार नहीं मिली है। टीम ने या तो टाई खेला है या फिर मुकाबला जीते हैं। इसके अलावा नवीन कुमार ने भी फिट होकर मैट पर वापसी कर ली है। उनके आने से टीम को काफी मजबूती मिली है। आशु मलिक रेडिंग में लगातार पॉइंट ला रहे हैं। इसके अलावा योगेश और आशीष मलिक डिफेंस में अच्छा काम कर रहे हैं। इसी वजह से दबंग दिल्ली की टीम काफी शानदार नजर आ रही है।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक (रेडर), नवीन कुमार (रेडर), विनय (रेडर), संदीप (लेफ्ट कवर), योगेश (राइट कॉर्नर), आशीष मलिक (लेफ्ट कॉर्नर),गौरव छिल्लर (ऑलराउंडर)।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स को अपने पिछले मैच में यूपी योद्धा से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पटना के साथ इस सीजन दिक्कत यह रही है कि उनके दोनों रेडर्स देवांक और अयान तो काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन डिफेंस उतना अच्छा खेल नहीं दिखा पा रहा है। पिछले मैच में देवांक ने 18 और अयान ने 10 पॉइंट लिए थे। इसके बावजूद टीम मुकाबला हार गई थी। अगर पटना को टूर्नामेंट जीतने के लिए दावेदारी पेश करनी है तो फिर उनके डिफेंडर्स को भी चलना होगा। सिर्फ दोनों युवा रेडर्स के दम पर टीम बहुत ज्यादा आगे तक नहीं जा पाएगी।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), नवदीप (डिफेंडर), गुरदीप (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

दबंग दिल्ली की टीम आशु, रिंकू नरवाल और नवीन कुमार जैसे खिलाड़ियों से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी। ये खिलाड़ी टीम को एक और जीत दिला सकते हैं। पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा अयान से भी उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी, जैसा उन्होंने पिछले मैच में किया था।

सफलता का मंत्र

दबंग दिल्ली के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस पटना पाइरेट्स के रेडर्स पर दबाव बनाए। पटना के लिए इस सीजन उनके दोनों रेडर्स अयान और देवांक काफी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं और अगर इन्हें रोक लिया गया तो फिर टीम का काम आसान हो सकता है। जबकि पटना पाइरेट्स की जीत के लिए जरुरी है कि उनके डिफेंडर्स आशु मलिक और नवीन कुमार को ज्यादा पॉइंट ना दें। अगर इन दोनों खिलाड़ियों को रेडिंग में ज्यादा प्वॉइंट नहीं दिए गए तो फिर टीम की जीत के चांस बन सकते हैं।

DEL vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े

दबंग दिल्ली की टीम ने 8वें सीजन का टाइटल अपने नाम किया था और फाइनल मुकाबले में उन्होंने पटना पाइरेट्स को ही एक प्वॉइंट के अंतर से हराया था। हालांकि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 21 मैच खेले हैं। इसमें से 9 मैच दबंग दिल्ली ने जीते हैं और 10 मैच पटना पाइरेट्स की टीम ने जीता है। वहीं दो मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई रहा है।

मैच– 21

दबंग दिल्ली ने जीता – 9

पटना पाइरेट्स ने जीता – 10

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 45-67

न्यूनतम स्कोर – 22-15

क्या आप जानते हैं?

पटना पाइरेट्स की टीम पीकेएल में सबसे ज्यादा चार बार फाइनल में पहुंची है और इनमें से तीन बार उन्होंने जीत भी हासिल की है। सिर्फ एक फाइनल मैच में उन्हें दबंग दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था।

दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.