Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

DEL vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 58, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 16, 2024 at 1:01 PM
Modified at :November 16, 2024 at 1:01 PM
DEL vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 58, PKL 11

DEL vs BLR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

16 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में दबंग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स (DEL vs BLR) के बीच 58वां मैच खेला जाएगा। दिल्ली अभी 10 मैचों में चार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, वहीं बेंगलुरु अभी तक सिर्फ दो जीत दर्ज कर सकी है और टीम अंक तालिका में 11वें पायदान पर है।

इस मैच में आशु मलिक और अजिंक्य पवार के रूप में 2 हाई-स्कोरिंग रेडर खेलते दिखेंगे। वहीं प्रतीक दहिया और अक्षित से भी काफी उम्मीदें होंगी। डिफेंस में योगेश-आशीष की जोड़ी के अलावा सौरभ नांदल और नितिन रावल जैसे टॉप डिफेंडर परफॉर्म करेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली बनाम बेंगलुरु मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: दबंग दिल्ली vs बेंगलुरु बुल्स

तारीख: 16 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: नोएडा

DEL vs BLR पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक ने पिछले मैच में सुपर-10 स्कोर किया था और एक ही मैच में 17 पॉइंट्स हासिल किए थे। मगर बेंगलुरु के खिलाफ विनय और आशीष को भी आशु का साथ देना होगा। डिफेंस पर नजर डालें तो योगेश ने पिछले मैच में चार टैकल पॉइंट्स अर्जित किए थे, लेकिन आशीष मलिक उनका साथ नहीं दे पा रहे हैं।

बेंगलुरु बुल्स के लिए अजिंक्य पवार पिछले मैच में बढ़िया लय में दिखे और जतिन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। युवा रेडर अक्षित समय-समय पर प्रभावी साबित हो रहे हैं, दूसरी ओर डिफेंस में नितिन रावल शानदार लय में हैं और सौरभ नांदल उनका साथ देते हुए नजर आएंगे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक, विनय, आशीष, गौरव छिल्लर, योगेश, आशीष मलिक, नितिन, संदीप देशवाल।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अजिंक्य पवार, प्रतीक दहिया, जतिन, सौरभ नांदल, नितिन रावल, अक्षित, लकी कुमार।

DEL vs BLR: DREAM11 टीम 1

DEL vs BLR Dream11 Prediction

रेडर: आशु मलिक, अजिंक्य पवार

डिफेंडर: योगेश, सौरभ नांदल, आशीष

ऑलराउंडर: प्रतीक, आशीष मलिक

कप्तान: अजिंक्य पवार

उपकप्तान: सौरभ नांदल

DEL vs BLR: DREAM11 टीम 2

DEL vs BLR Dream 11 Prediction

रेडर: आशु मलिक, अजिंक्य पवार

डिफेंडर: योगेश, सौरभ नांदल, संदीप देशवाल

ऑलराउंडर: नितिन रावल, आशीष मलिक

कप्तान: आशु मलिक

उपकप्तान: अजिंक्य पवार

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.