Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

DEL vs PAT Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, दूसरा सेमीफाइनल, PKL 11

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 27, 2024 at 8:33 AM
Modified at :December 27, 2024 at 8:33 AM
DEL vs PAT Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, दूसरा सेमीफाइनल, PKL 11

DEL vs PAT के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

27 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स (DEL vs PAT) के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम लीग स्टेज में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं पटना पाइरेट्स ने एलिमिनेटर में यू मुम्बा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस मैच में पटना की तरफ से देवांक और अयान एवं दबंग दिल्ली की तरफ से आशु मलिक और नवीन रेडिंग में काफी पॉइंट्स ले सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो अंकित जागलान, योगेश, आशीष और गुरदीप अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली बनाम पटना मैच में DREAM11 के जरिए फैंस को पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स

तारीख: 27 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: पुणे

DEL vs PAT पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

दबंग दिल्ली की तरफ से रेडिंग में कप्तान आशु मलिक जबरदस्त फॉर्म में हैं और एक बार फिर से टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। सेमीफाइनल में आशु को नवीन के साथ की बेहद जरूरत होगी। डिफेंस में योगेश काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के दोनों आशीष से उन्हें बढ़िया सहयोग मिल सकता है।

पटना पाइरेट्स की तरफ से रेडिंग में देवांक और अयान काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सेमीफाइनल में टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। डिफेंस में कप्तान अंकित काफी बढ़िया फॉर्म में हैं और ऑलराउंडर गुरदीप एलिमिनेटर की तरह एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक (कप्तान), नवीन, गौरव छिल्लर, आशीष मलिक, आशीष, संदीप और योगेश।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अंकित जागलान (कप्तान), देवांक, अयान, गुरदीप, दीपक, नवदीप, शुभम शिंदे।

DEL vs PAT: DREAM11 टीम 1

रेडर: आशु मलिक, देवांक

डिफेंडर: आशीष, शुभम शिंदे, दीपक सिंह

ऑलराउंडर: अंकित, गुरदीप

कप्तान: देवांक

उपकप्तान: आशु मलिक

DEL vs PAT: DREAM11 टीम 2

रेडर: नवीन कुमार, देवांक, अयान

डिफेंडर: आशीष, योगेश, शुभम शिंदे

ऑलराउंडर: आशीष

कप्तान: देवांक

उपकप्तान: योगेश

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.