DEL vs TAM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 42, PKL 11

DEL vs TAM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
8 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज (DEL vs TAM) के बीच 42वां मैच खेला जाएगा। दिल्ली अभी 8 मैचों में तीन जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। दूसरी ओर थलाइवाज 7 मैचों में तीन जीत के बाद तीसरे स्थान पर विराजमान है।
नवीन कुमार की कमी दबंग दिल्ली को खल रही है, लेकिन पिछले मैच में उसने बंगाल वॉरियर्स को हराकर अपनी चार मैचों की लूजिंग स्ट्रीक को समाप्त किया है, लेकिन आशु मलिक लगातार सुपर-10 स्कोर कर रहे हैं और डिफेंस गलती पे गलती कर रहा है। तमिल थलाइवाज सीजन की अच्छी शुरुआत करने के बाद लगातार 2 मैच हार चुका है, लेकिन वो हार की हैट्रिक से बचना चाहेगा। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली बनाम तमिल मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: दबंग दिल्ली vs तमिल थलाइवाज
तारीख: 8 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: हैदराबाद
DEL vs TAM पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स
दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक ने पिछले मैच में सुपर-10 स्कोर किया है और वो अभी सीजन के टॉप रेडर बने हुए हैं। विनय और आशीष नरवाल भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। मगर डिफेंस में दिल्ली को बहुत मेहनत की जरूरत है क्योंकि योगेश, नितिन पवार और आशीष मलिक भी खूब सारी गलतियां कर रहे हैं।
तमिल थलाइवाज के लिए सचिन तंवर ने पिछले मैच में अकेले ही 17 रेड पॉइंट्स बटोरे थे, लेकिन नरेंदर कंडोला को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। डिफेंस में साहिल गुलिया और आमिर हुसैन बस्तामी से चाहे पिछले मैच में गलतियां हुईं, लेकिन दोनों ही अभी सीजन के टॉप डिफेंडर्स में शामिल हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आशु मलिक, विनय, आशीष नरवाल, नितिन पवार, योगेश, आशीष मलिक, संदीप।
तमिल थलाईवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
सचिन तंवर, नरेंदर कंडोला, एम अभिषेक, आशीष, साहिल गुलिया, आमिर हुसैन बस्तामी, नितेश कुमार।
DEL vs TAM: DREAM11 टीम 1

रेडर: सचिन तंवर, आशु मलिक
डिफेंडर: साहिल गुलिया, एम अभिषेक, योगेश
ऑलराउंडर: नितिन पवार, नितेश
कप्तान: सचिन तंवर
उपकप्तान: आशु मलिक
DEL vs TAM: DREAM11 टीम 2

रेडर: सचिन तंवर, आशु मलिक, नरेंदर कंडोला
डिफेंडर: साहिल गुलिया, आमिर हुसैन बस्तामी, योगेश
ऑलराउंडर: नितेश
कप्तान: आशु मलिक
उपकप्तान: सचिन तंवर
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.