Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

DEL vs TEL Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 107, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 12, 2024 at 8:32 AM
Modified at :December 12, 2024 at 8:33 AM
DEL vs TEL Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 107, PKL 11

DEL vs TEL के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

12 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में दबंग दिल्ली और तेलुगू टाइटंस (DEL vs TEL) के बीच 107वां मैच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अभी 18 मैचों में 8 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर टाइटंस 10 जीत के बाद टेबल में सातवें नंबर पर है।

इस मैच में आशु मलिक, नवीन कुमार, विजय मलिक और आशीष नरवाल जैसे नामी रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो योगेश, आशीष मलिक, अंकित और शंकर गडई अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली बनाम टाइटंस मैच में Dream11 के जरिए बहुत सारे फैंटेसी पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: दबंग दिल्ली vs तेलुगू टाइटंस

तारीख: 12 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

DEL vs TEL पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

दबंग दिल्ली के लिए आशु मलिक सीजन में टॉप रेडर बने हुए हैं और पिछले मैच में उन्होंने 13 पॉइंट्स अर्जित किए थे। वहीं नवीन कुमार के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है, लेकिन उनकी प्रतिभा से भला कौन अंजान है। योगेश और आशीष की जोड़ी पर दिल्ली का डिफेंस निर्भर करता है, इसलिए वो जरूर अपनी टीम के लिए डिफेंस में अच्छा कर सकते हैं।

तेलुगू टाइटंस के लिए विजय मलिक और आशीष नरवाल की जोड़ी का कोई जवाब नहीं, जो पिछले मैच में एकसाथ मिलकर 20 पॉइंट्स लाए थे। डिफेंस की बात करें तो सागर सेठपाल चाहे पिछले मैच में फेल रहे, लेकिन अगले मैच में टीम को उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी और अंकित भी निरंतर टैकल पॉइंट्स ला रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक, नवीन कुमार, आशीष, गौरव छिल्लर, संदीप, योगेश और आशीष मलिक।

तेलुगू टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विजय मलिक, आशीष नरवाल, मनजीत, सागर सेठपाल, अजीत पवार, शंकर गडई और अंकित।

DEL vs TEL: DREAM11 टीम 1

DEL vs TEL Dream11 Prediction

रेडर: आशु मलिक, नवीन कुमार, आशीष नरवाल

डिफेंडर: योगेश, अंकित

ऑलराउंडर: आशीष मलिक, विजय मलिक

कप्तान: आशु मलिक

उपकप्तान: नवीन कुमार

DEL vs TEL: DREAM11 टीम 2

DEL vs TEL Dream11 Prediction 2

रेडर: आशु मलिक, नवीन कुमार, आशीष नरवाल

डिफेंडर: योगेश

ऑलराउंडर: आशीष मलिक, विजय मलिक, अजीत पवार

कप्तान: नवीन कुमार

उपकप्तान: विजय मलिक

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.