Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

DEL vs UP Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 93, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 5, 2024 at 7:28 AM
Modified at :December 5, 2024 at 7:30 AM
DEL vs UP Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 93, PKL 11

DEL vs UP के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

5 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा (DEL vs UP) के बीच 93वां मैच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अभी 15 मैचों में 7 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर यूपी 7 जीत के बाद आठवें नंबर पर विराजमान है।

इस मैच में आशु मलिक, नवीन कुमार, भरत हुड्डा और भवानी राजपूत जैसे नामी रेडर अपनी टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें यो योगेश, आशीष मलिक के अलावा सुमित और हितेश अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली बनाम यूपी मैच में DREAM11 के जरिए आपको पैसे कमाकर दे सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: दबंग दिल्ली vs यूपी योद्धा

तारीख: 5 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

DEL vs UP पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

दबंग दिल्ली के लिए पिछले मैच में नवीन कुमार ने सुपर-10 स्कोर किया था, वहीं आशु मलिक सीजन के टॉप-2 रेडर बने हुए हैं। उनसे फिर दिल्ली को खूब सारे रेडिंग पॉइंट्स की उम्मीद होगी। डिफेंस में योगेश पिछले मैच में गलतियों के बावजूद 4 टैकल पॉइंट्स अर्जित करने में कामयाब रहे थे, वहीं संदीप और गौरव छिल्लर को भी अब लगातार मौके मिल रहे हैं।

यूपी योद्धा की बात करें तो भवानी राजपूत प्रत्येक मैच में रेड पॉइंट्स ला रहे हैं और गगन गौड़ा का उन्हें अच्छा साथ मिल रहा है मगर भरत हुड्डा संघर्ष कर रहे हैं। सुमित और हितेश ने जयपुर के खिलाफ मैच में खूब कहर बरपाते हुए मिलकर 9 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए थे। आशु सिंह भी कई अहम मौकों पर यूपी के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक, नवीन कुमार, आशीष, गौरव छिल्लर, संदीप, योगेश, आशीष मलिक।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

भवानी राजपूत, भरत हुड्डा, गगन गौड़ा, आशु सिंह, सुमित, हितेश, महेंद्र सिंह।

DEL vs UP: DREAM11 टीम 1

DEL vs UP DREAM11 Prediction

रेडर: आशु मलिक, नवीन कुमार, गगन गौड़ा

डिफेंडर: योगेश, सुमित, हितेश

ऑलराउंडर: आशीष मलिक

कप्तान: आशु मलिक

उपकप्तान: नवीन कुमार

DEL vs UP: DREAM11 टीम 2

DEL vs UP DREAM 11 Prediction

रेडर: आशु मलिक, नवीन कुमार, भवानी राजपूत

डिफेंडर: योगेश, सुमित

ऑलराउंडर: आशीष मलिक, भरत हुड्डा

कप्तान: भवानी राजपूत

उपकप्तान: सुमित

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.