Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

GUJ vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 6, PKL 11

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 20, 2024 at 4:00 PM
Modified at :October 20, 2024 at 4:00 PM
GUJ vs BLR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 6, PKL 11

GUJ vs BLR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के पहले मैच में हार झेलने वाली बेंगलुरु बुल्स अपने दूसरे मैच में जीत के रास्ते पर वापस आना चाहेगी। इस बार उनका सामना नई दिख रही गुजरात जॉयंट्स से होने वाला है। बेंगलुरु के कप्तान परदीप नरवाल पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे और बेंगलुरु का खेमा चाहेगा कि परदीप जल्द फॉर्म में वापसी करें।

गुजरात के लिए पिछले सीजन प्रतीक दहिया ने गजब का काम किया था। इस सीजन उन्होंने गुमान सिंह के रूप में एक और शानदार रेडर खरीदा है। ऐसे में यह मुकाबला काफी जोरदार हो सकता है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों के साथ बेस्ट Dream11 टीम बनाई जा सकती है।

मैच डिटेल्स

मैच- गुजरात जॉयंट्स vs बेंगलुरु बुल्स

तारीख- 20 Oct, 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान- हैदराबाद

GUJ vs BLR पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

बेंगलुरु के लिए पहले मैच में अनुभवी सुरेंदर सिंह ने हाई फाइव लगाया था। सुरेंदर के आठ में से पांच टैकल सफल रहे थे। सुरेंदर इस मैच में भी बेंगलुरु के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। इसके साथ ही परदीप नरवाल भले ही लय में नहीं दिख रहे हों, लेकिन उन्हें कोई भी टीम हल्के में लेने की गलती नहीं करने वाली है।

परदीप खुद जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। दूसरी ओर गुजरात को अपने नए रेडर गुमान सिंह से काफी उम्मीदें होंगी। गुमान ने अब तक खेले सभी सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह एक बेहतरीन रेडर के तौर पर सामने आए हैं। डिफेंस में सोमबीर सबसे अहम होंगे तो वहीं कप्तान नीरज कुमार भी अपना अनुभव दिखाने की कोशिश करेंगे। 

GUJ vs BLR PKL 11: Dream11 टीम 1

GUJ vs BLR Dream 11

रेडर: परतीक दहिया, गुमान सिंह, परदीप नरवाल

डिफेंडर: सोमबीर, सुरिंदर सिंह, नीरज कुमार

ऑलराउंडर: मोहम्मद नबीबक्श

कप्तान- गुमान सिंह

उपकप्तान- परदीप नरवाल

GUJ vs BLR PKL 11: Dream11 टीम 2

GUJ vs BLR Dream 11

रेडर: परतीक दहिया, गुमान सिंह, परदीप नरवाल

डिफेंडर: सौरभ नंदल, सोमबीर, सुरिंदर सिंह

ऑलराउंडर: मोहम्मद नबीबक्श

कप्तान- परतीक दहिया

उपकप्तान- गुमान सिंह

PKL 11 टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.