Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

GUJ vs JAI Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 103, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 10, 2024 at 8:11 AM
Modified at :December 10, 2024 at 8:11 AM
GUJ vs JAI Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 103, PKL 11

GUJ vs JAI के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

10 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स (GUJ vs JAI) के बीच 103वां मैच खेला जाएगा। गुजरात की टीम अभी 17 मैचों में पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर आठ जीत दर्ज करने के बाद टेबल में सातवें नंबर पर है।

इस मैच में गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, अर्जुन देशवाल और नीरज नरवाल जैसे नामी रेडर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो सोमबीर, नीरज कुमार के अलावा अंकुश राठी और सुरजीत सिंह अपनी-अपनी टीम के लिए बहुत सारे टैकल पॉइंट्स बटोरना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको गुजरात बनाम जयपुर मैच में Dream11 के जरिए पैसे कमाकर दे सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

तारीख: 10 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

GUJ vs JAI पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

गुजरात जायंट्स के लिए पिछले मैच में गुमान सिंह ने सुपर-10 स्कोर किया, वहीं राकेश ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करके मैच में कुल 10 अंक बटोरे थे। डिफेंस में सोमबीर का जादू चला, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित रोहित ने किया, जिन्होंने हाई-5 स्कोर करके सबका ध्यान खींचा। रोहित को सब्स्टिट्यूट के तौर पर लाया गया था।

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए पिछले मैच में अर्जुन देशवाल और नीरज नरवाल ने रेडिंग में ठीकठाक प्रदर्शन किया। वो पॉइंट्स तो लेकर आए लेकिन बहुत बार पकड़े भी गए। डिफेंस में अंकुश राठी कई गलतियां करने के बावजूद 3 टैकल पॉइंट्स लाने में सफल रहे, लेकिन रेजा मीरबघेरी और सुरजीत सिंह से अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुमान सिंह, राकेश, हिमांशु सिंह, नीरज कुमार, मोहित, सोमबीर और जितेंद्र यादव।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल, विकास कंडोला, अंकुश राठी, लकी शर्मा, सुरजीत सिंह और रेजा मीरबघेरी।

GUJ vs JAI: DREAM11 टीम 1

GUJ vs JAI DREAM11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह, राकेश

डिफेंडर: अंकुश राठी, लकी शर्मा

ऑलराउंडर: रेजा मीरबघेरी, नीरज नरवाल

कप्तान: गुमान सिंह

उपकप्तान: अंकुश राठी

GUJ vs JAI: DREAM11 टीम 2

GUJ vs JAI DREAM 11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह

डिफेंडर: अंकुश राठी, सोमबीर, रोहित

ऑलराउंडर: रेजा मीरबघेरी, जितेंद्र यादव

कप्तान: अर्जुन देशवाल

उपकप्तान: गुमान सिंह

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.