PKL 11: हम पवन सहरावत की वापसी चाहते हैं, गुजरात जॉयंट्स के कोच ने दिया दिल छूने वाला बयान

पवन सहरावत चोट के चलते तेलुगू टाइटंस के पिछले दो मैचों का हिस्सा नहीं थे।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला चल रहा है। दबंग दिल्ली के नवीन कुमार चोट के कारण इस सीजन सात मैचों में बाहर रहने के बाद वापस आए हैं। पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत भी चोट के कारण पिछले दो मैचों से मैट से बाहर हैं। टाइटंस का अगला मैच गुजरात जॉयंट्स से होना है और इस मैच से पहले गुजरात के कोच राम मेहर सिंह ने पवन को लेकर दिल छूने वाली बात कही है।
गुजरात के कोच ने पवन की वापसी पर दिया दिल छूने वाला बयान
गुजरात का अगला मुकाबला तेलुगू टाइटंस से होने वाला है। इस मैच में पवन सहरावत के वापस आने की उम्मीद है। पवन को यूपी योद्धाज के खिलाफ चोट लगी थी और मैच के बीच से ही उन्हें बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद टीम के अगले दो मैचों में पवन मैट पर नहीं उतरे हैं। उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं बताई जा रही है और अब उनको लेकर गुजरात के कोच राम मेहर सिंह ने दिल छूने वाली बातें कही है।
उन्होंने कहा, “हो सकता है कि पवन वापस आ जाएं और हम तो यही चाहते हैं कि कबड्डी के लिए उनकी वापसी हो जाए। वो कबड्डी का बड़ा प्लेयर और इंडियन टीम का कप्तान है तो हम उनकी वापसी चाहते हैं। हम ये नहीं चाहते कि उनके नहीं खेलने से हमें जीत मिल जाए। अगर उनकी वापसी हो जाए तो ये कबड्डी के लिए अच्छी बात होगी।”
पवन के रिहैब को लेकर टाइटंस के कोच ने दिया ताजा अपडेट
पवन के बिना टाइटंस की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है और दोनों में विजय मलिक का खेल और कप्तानी दोनों शानदार रहा है। हालांकि, इसके बावजूद टाइटंस का खेमा जल्द से जल्द पवन की वापसी का इंतजार कर रहा है। पवन की चोट को लेकर टाइटंस के कोच रणधीर सिंह सहरावत लगातार अपडेट देते आ रहे हैं और अब उन्होंने ताजा अपडेट में पवन की वापसी का समय बताया है।
उन्होंने कहा, “मैंने आपको पहले ही बताया था कि पवन सहरावत बहुत जल्दी ही मैट पर आने वाला है। आप बस इंतजार करो बहुत जल्दी आएगा। रिहैब कर रहा है वो। हमारा फिजियो रोज उसे एक से डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करा रहा है।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.