Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 10, 2024 at 8:49 PM
Modified at :November 10, 2024 at 8:49 PM
PKL 11: गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

तीन बार की चैंपियन टीम इस सीजन काफी अच्छा खेल रही है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 47वां मैच गुजरात जायंट्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है और टीम को कई सारे मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पटना पाइरेट्स का परफॉर्मेंस अभी तक मिला-जुला रहा है।

तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में इस वक्त छठे पायदान पर है। अपने पिछले मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने रोमांचक जीत हासिल की थी। जबकि गुजरात जायंट्स की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। उनका परफॉर्मेंस बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर सीजन का आगाज बेहतरीन तरीके से किया था। हालांकि इसके बाद उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा। पुनेरी पलटन के खिलाफ मैच में तो उन्हें 19 पॉइंट्स से बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ भी काफी बड़े अंतर से हार गई थी। अगर गुजरात जायंट्स को जीत हासिल करनी है तो फिर सभी रेडर्स को एकजुट होकर खेलना होगा और डिफेंस में भी काफी कम गलतियां करनी होंगी।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

प्रतीक दहिया (रेडर), राकेश एचएस (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), जितेंद्र यादव (लेफ्ट कॉर्नर), डी बालाजी (लेफ्ट कवर), नीरज कुमार (कप्तान और राइट कवर) और सोमबीर (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स अपने दो युवा रेडर्स अयान और देवांक के दम पर इस सीजन काफी अच्छा खेल दिखा रही है। ये दो रेडर जिस तरह से परफॉर्म कर रहे हैं, उसकी वजह से पटना की टीम काफी जबरदस्त नजर आने लगी है। पिछले मैच में इन्हीं दोनों रेडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पटना को जीत दिलाई थी। देवांक तो इस सीजन सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर्स की लिस्ट में टॉप-5 में हैं। वो इसी मैच में अपने 100 रेड पॉइंट्स भी पूरे कर सकते हैं। अयान भी उन्हें काफी अच्छी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (कप्तान और राइट कॉर्नर), अरकाम शेख (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहे

गुजरात जायंट्स की निगाहें गुमान सिंह, प्रतीक दहिया और कप्तान नीरज कुमार के ऊपर रहेंगी कि ये खिलाड़ी टीम को जीत दिलाएं। जबकि पटना पाइरेट्स की सारी निगाहें एक बार फिर से देवांक और अयान पर रहेंगी। इसके अलावा टीम अपने डिफेंडर्स से भी बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी।

सफलता का मंत्र

गुजरात जायंट्स को अगर जीत हासिल करनी है और इस सीजन आगे जाना है तो फिर उनके लिए यही एक मंत्र है कि रेडर्स और डिफेंडर्स पूरी तरह से एकजुट होकर खेलें। किसी एक खिलाड़ी के दम पर मुकाबला नहीं जीता जा सकता है। जबकि पटना की जीत के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स अपने डिफेंडर्स का साथ दें। क्योंकि देवांक और अयान चाहे जितना पॉइंट लाएं लेकिन अगर डिफेंस मल्टीपॉइंट देगा तो फिर टीम मुकाबला नहीं जीत पाएगी।

GUJ vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पीकेएल में गुजरात जायंट्स और पटना पाइरेट्स के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। कुल मिलाकर 13 मैच दोनों ही टीमों के बीच खेले गए हैं जिसमें से 6 मैच गुजरात जायंट्स ने जीते हैं और 7 मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच काफी कांटे का मुकाबला रहा है। गुजरात इस मैच को जीतकर स्कोर बराबर करना चाहेगी। पिछले पीकेएल सीजन पटना पाइरेट्स की टीम ने गुजरात जायंट्स को दोनों ही मैचों में हराया था।

मैच– 13

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

पटना पाइरेट्स ने जीता – 7

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 45-55

न्यूनतम स्कोर – 20-26

क्या आप जानते हैं?

गुजरात जायंट्स के हेड कोच राम मेहर सिंह इससे पहले पटना पाइरेट्स के कोच थे और उन्होंने पटना की टीम को चैंपियन भी बनाया था लेकिन अब वो अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। गुजरात जायंट्स के कप्तान नीरज कुमार भी इससे पहले पटना पाइरेट्स के लिए खेले थे।

गुजरात जायंट्स और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement