Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

HAR vs UP Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, पहला सेमीफाइनल, PKL 11

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 27, 2024 at 8:17 AM
Modified at :December 27, 2024 at 8:17 AM
HAR vs UP Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, पहला सेमीफाइनल, PKL 11

HAR vs UP के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

27 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा (HAR vs UP) के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स की टीम लीग स्टेज में अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं यूपी योद्धा ने एलिमिनेटर में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस मैच में हरियाणा की तरफ से शिवम पटारे और विनय एवं यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत और गगन गौड़ा रेडिंग में काफी पॉइंट्स ले सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो मोहम्मदरज़ा शादलू, राहुल सेतपाल, हितेश और सुमित सांगवान अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो स्टीलर्स बनाम योद्धा मैच में DREAM11 के जरिए फैंस को पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा

तारीख: 27 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

HAR vs UP पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

हरियाणा स्टीलर्स की डिफेंस बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में है और एक बार फिर से मोहम्मदरज़ा शादलू और राहुल सेतपाल अपने प्रदर्शन से टीम को फाइनल में पहुंचाने की कोशिश करेंगे। रेडिंग में शिवम पटारे का फॉर्म काफी बढ़िया है और उनका साथ देने के लिए विनय भी टीम में मौजूद हैं।

यूपी योद्धा की तरफ से रेडिंग में भवानी राजपूत और गगन गौड़ा काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सेमीफाइनल में टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। डिफेंस में कप्तान सुमित काफी बढ़िया फॉर्म में हैं और राइट कॉर्नर में हितेश एवं लेफ्ट कवर में महेंदर सिंह उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

जयदीप (कप्तान), शिवम पटारे, विनय, विशाल ताते, संजय, राहुल सेतपाल और मोहम्मदरजा शादलू।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सुमित सांगवान (कप्तान), गगन गौड़ा, भवानी राजपूत, भरत, आशु सिंह, महेंदर सिंह और हितेश।

HAR vs UP: DREAM11 टीम 1

रेडर: भवानी राजपूत, विनय, शिवम पटारे

डिफेंडर: सुमित, हितेश, राहुल सेतपाल

ऑलराउंडर: मोहम्मदरजा शादलू

कप्तान:  मोहम्मदरजा शादलू

उपकप्तान: भवानी राजपूत

HAR vs UP: DREAM11 टीम 2

रेडर: भवानी राजपूत, गगन गौड़ा, शिवम पटारे

डिफेंडर: सुमित, जयदीप, राहुल सेतपाल

ऑलराउंडर: मोहम्मदरजा शादलू

कप्तान:  शिवम पटारे

उपकप्तान: सुमित

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.