PKL 11: मेरी टीम के सभी 18 खिलाड़ी स्टार, हरियाणा स्टीलर्स के कोच ने शानदार जीत के बाद दिया बड़ा बयान

PKL 11 में हरियाणा स्टीलर्स ने लगातार दूसरी बार गुजरात को हराया।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में हरियाणा स्टीलर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। नोएडा लेग के पहले ही मैच में उन्होंने गुजरात जॉयंट्स को 39-23 के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के बाद हरियाणा के कोच मनप्रीत सिंह काफी खुश दिखे और उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही मनप्रीत ने अपनी टीम के किसी एक खिलाड़ी पर ही निर्भर नहीं रहने की खासियत पर भी फोकस किया है। आइए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोला गया।
मेरी टीम के सभी खिलाड़ी स्टार – मनप्रीत सिंह
हरियाणा स्टीलर्स की टीम युवा है और इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम के कोच मनप्रीत सिंह ने इसका कारण ये बताया है कि वो अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को ही स्टार मानते हैं और उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।
उन्होंने कहा, “सीजन की शुरुआत से ही मैं एक बात कहता आ रहा हूं कि मेरी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है कि ये खिलाड़ी चलेगा तो ही हमारी टीम जीतेगी। मेरी टीम में सभी स्टार हैं। 18 के 18 खिलाड़ी ही स्टार हैं। आप किसी को भी उतार दें वो अच्छा ही करेगा।”
राहुल अदभुत खिलाड़ी है – मनप्रीत
टीम के उप-कप्तान राहुल सेतपाल ने गुजरात के खिलाफ आठ टैकल पॉइंट्स लिए थे जिसमें दो सुपर टैकल भी शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन पर कोच मनप्रीत काफी खुश थे और उनकी जमकर तारीफ कर गए।
उन्होंने कहा, “राहुल तो मैट से आउट ही नहीं होता। राहुल की फिटनेस लेवल काफी अच्छी है। उसकी स्किल काफी अच्छी है। चाहे मैट पर 6-7 लोग हों या 2-3 हर परिस्थिति में उसका प्रदर्शन लाजवाब रहता है।”
एडवांस टैकल करने के कारण हारे – राम मेहर
गुजरात जॉयंट्स के कोच राम मेहर सिंह के मुताबिक हरियाणा के खिलाफ मैच अच्छा चल रहा था, लेकिन एडवांस टैकल करने के कारण उनकी टीम को हार मिली। गुजरात ने आठ पॉइंट्स ऐसे दिए जिसमें टीम ने एडवांस टैकल किए। इनमें से पांच पॉइंट एक और तीन पॉइंट दूसरी टैकल में आए थे।
राम मेहर ने कहा, “पूरा मैच कंट्रोल में था, लेकिन इन दो एडवांस टैकल के कारण मैच हाथ से निकल गया। पिछले 4-5 मैचों से यही साफ रणनीति थी कि एडवांस टैकल नहीं करना है। खास तौर से 4-5 में तो बिल्कुल नहीं। जब भी एडवांस टैकल करना होगा तो वह सेकेंड मैन करेगा और जिस पर अटैक होगा वह पीछे जाएगा।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.