PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों की कहानी इस सीजन काफी अलग रही है।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 105वां मैच हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों की कहानी काफी अलग रही है। एक टीम अंक तालिका में सबसे टॉप पर मौजूद है और लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु बुल्स लगातार हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बुल्स की टीम पीकेएल के 11वें सीजन से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम है।
हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक 18 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 14 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम मजबूती के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। बेंगलुरु बुल्स ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 17 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें मात्र 2 ही मैचों में जीत मिली है और 12 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टीम का टाई रहा है।
आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड
हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी। शिवम पटारे ने इस मैच में 12 पॉइंट लिए थे और हमेशा की तरह मोहम्मदरेजा शादलू ने भी काफी जबरदस्त खेल दिखाया था। वहीं राहुल सेतपाल ने भी 4 पॉइंट लिए थे। हरियाणा स्टीलर्स की अब प्लेऑफ में जगह पक्की है और वो चाहेंगे कि बचे हुए मैचों को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर ही फिनिश किया जाए ताकि डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बना सकें।
हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
विकुल लाम्बा (रेडर), विनय (रेडर), शिवम पटारे (रेडर), संजय (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेतपाल (राइट कॉर्नर), मोहम्मदरेजा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)।
PKL 11: बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड
बेंगलुरु बुल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब वो अपने बचे हुए सारे मैच जीत भी लें, तब भी अंतिम-6 में जगह नहीं बना पाएंगे। इसी वजह से उनके सामने अब केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है। परदीप नरवाल का जादू बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है।
पिछले सीजन ऐसा था कि बेंगलुरु बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में कमबैक करते हुए मुकाबला जीत लेती थी लेकिन इस सीजन उल्टा है। इस सीजन बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में आकर मैच हार जाती है। टीम के ना तो रेडर्स चल पा रहे हैं और ना ही डिफेंडर्स कोई कमाल दिखा पा रहे हैं।
बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
परदीप नरवाल (रेडर), जय भगवान (रेडर), सुशील (रेडर), लकी शर्मा (ऑलराउंडर), प्रतीक (ऑलराउंडर), अरुलनांथाबाबू (लेफ्ट कवर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
हरियाणा स्टीलर्स की टीम शिवम पटारे, विनय, मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। खासकर शादलू से हर मैच में काफी ज्यादा उम्मीद रहती है। बेंगलुरु बुल्स की निगाहें नितिन रावल, परदीप नरवाल, जय भगवान और प्रतीक जैसे खिलाड़ियों पर होंगी।
HAR vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े
हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच अभी तक पीकेएल में जितने भी मैच हुए हैं, उसमें कांटे की टक्कर रही है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 6 मैच में बेंगलुरू बुल्स ने और 5 मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच टाई पर समाप्त नहीं हुआ है। भले ही इस सीजन बेंगलुरु बुल्स की टीम काफी खराब खेल दिखा रही है लेकिन ओवरऑल वो हरियाणा स्टीलर्स के ऊपर भारी पड़े हैं।
मैच– 11
हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 5
बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 6
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 39-59
न्यूनतम स्कोर – 24-26
क्या आप जानते हैं?
बेंगलुरु बुल्स के हेड कोच रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से ही बुल्स के कोच हैं। वो पीकेएल के एकमात्र ऐसे कोच हैं पहले सीजन से एक ही टीम की कोचिंग कर रहे हैं।
हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.