Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 फाइनल: हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 28, 2024 at 9:43 PM
Modified at :December 28, 2024 at 9:43 PM
PKL 11 फाइनल: हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमें काफी जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का फाइनल मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज के दौरान काफी जबरदस्त खेल दिखाया। हरियाणा स्टीलर्स की टीम लीग स्टेज के दौरान अंक तालिका मे टॉप पर रही थी और डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि पटना पाइरेट्स ने सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी।

हरियाणा स्टीलर्स ने लीग स्टेज के दौरान 22 मैच खेले थे और 16 मैच जीते थे और महज 6 ही मैचों में उन्हें हार मिली थी। टीम अंक तालिका में टॉप पर रही थी। वहीं पटना पाइरेट्स ने 22 मैच खेले थे, जिसमें से 13 मैचों में उन्हें जीत मिली थी और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और 2 मैच टाई रहे थे। अंक तालिका में टीम चौथे पायदान पर रही थी और सेमीफाइनल में उन्होंने दबंग दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड

हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने पिछली बार भी फाइनल में प्रवेश किया था और इस बार भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि वो पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर पाते हैं या नहीं। हरियाणा की टीम इस बार काफी जबरदस्त नजर आ रही है। टीम का डिफेंस शानदार खेल दिखा रहा है और रेडर्स भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के पास चैंपियन बनने की पूरी क्षमता है।

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

साहिल (ऑलराउंडर), विनय (रेडर), शिवम पटारे (रेडर), संजय (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेतपाल (राइट कॉर्नर), मोहम्मदरेजा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार फाइनल में जगह बना ली है और टीम के पास रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनने का मौका है। टीम के लिए इस सीजन देवांक और अयान रेडिंग में काफी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। ज्यादातर मैच पटना पाइरेट्स को इन्हीं दो खिलाड़ियों ने जिताए हैं। इसके अलावा डिफेंस में अंकित ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, हरियाणा से पटना पाइरेट्स की टीम दो बार लीग स्टेज में हार चुकी है लेकिन इस बार अगर वो जीत हासिल कर लेते हैं तो सारा हिसाब चुकता हो जाएगा।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), गुरदीप (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

हरियाणा स्टीलर्स की टीम शिवम पटारे, विनय, मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। खासकर शादलू से हर मैच में काफी ज्यादा उम्मीद रहती है। पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा अयान से भी उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी जैसा वो करते आए हैं।

सफलता का मंत्र

हरियाणा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स इस मैच में देवांक और अयान को ज्यादा पॉइंट ना दें। अगर इन्हें मैट से बाहर रखा गया तो हरियाणा की जीत का रास्ता आसान हो सकता है। जबकि पटना पाइरेट्स की जीत के लिए जरुरी है कि कि देवांक और अयान के अलावा टीम के डिफेंडर्स भी बेहतर खेल दिखाएं। इस बार हरियाणा के मजबूत डिफेंस के आगे पॉइंट्स लाना आसान नहीं होगा।

HAR vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स ने भले ही अभी तक पीकेएल की तीन ट्रॉफी जीती है और हरियाणा स्टीलर्स एक बार भी चैंपियन नहीं बनी है लेकिन हेड टू हेड मैचों में कांटे की टक्कर रही है। पटना और हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक जितने भी मुकाबले खेले हैं, उनमें मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों ने आपस में कुल मिलाकर 13 मैच खेले हैं, जिसमें से पांच मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं और सात मैच हरियाणा स्टीलर्स ने जीते हैं। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई रहा है।

मैच– 13

हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 7

पटना पाइरेट्स ने जीता – 5

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 43-69

न्यूनतम स्कोर – 27-23

क्या आप जानते हैं?

पीकेएल में पिछले कुछ सीजन से जो टीम रनर अप रही है, उसने अगले सीजन का टाइटल जीता है। दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के साथ यही हुआ था। हरियाणा स्टीलर्स भी पिछले सीजन रनर अप रही थी और ऐसे में इस बार उनके चांस हैं।

हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.