Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 5, 2024 at 8:44 PM
Modified at :December 5, 2024 at 8:44 PM
PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमें काफी जबरदस्त लय में हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 96वां मुकाबला टेबल टॉपर हरियाणा स्टीलर्स और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही हैं और काफी आसानी से प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही हैं। यह मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस बनाम पटना पाइरेट्स के रेडर्स के बीच हो सकता है।

हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 16 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 12 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। जबकि पटना पाइरेट्स ने अभी तक 15 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 9 मैच में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार मिली है और एक मैच टीम का टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड

हरियाणा स्टीलर्स वैसे तो इस सीजन काफी शानदार खेल दिखा रही है लेकिन पिछले मैच में उन्हें बंगाल वारियर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हर एक टीम के खिलाफ हरियाणा का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है। लेकिन बीच में कभी-कभी उन्हें हार भी मिलती रहती है लेकिन इसके बावजूद टीम लगातार अंक तालिका में टॉप पर चल रही है।

रेडिंग में शिवम पटारे और विनय जैसे खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। जबकि डिफेंस में राहुल सेतपाल, संजय और जयदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मदरेजा शादलू टीम के सबसे बड़े एक्स फैक्टर हैं। वो रेडिंग और डिफेंस दोनों में पॉइंट लेते हैं। हरियाणा को भले ही पिछले मैच में हार मिली है लेकिन वो वापसी करने में सक्षम हैं।

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विशाल टाटे (रेडर), विनय (रेडर), शिवम पटारे (रेडर), संजय (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेतपाल (राइट कॉर्नर), मोहम्मदरेजा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में बंगाल वारियर्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की थी। पटना पाइरेट्स के लिए इस सीजन देवांक काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वो इस पीकेएल सीजन सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं।

पटना के लिए अच्छी बात यह है कि अब वो केवल रेडर्स पर ही निर्भर नहीं हैं, बल्कि टीम के डिफेंडर्स भी शानदार खेल दिखाने लगे हैं। अंकित और दीपक पिछले दो मैचों से लगातार बेहतर खेल दिखा रहे हैं। इसी वजह से अब पटना की टीम काफी शानदार नजर आ रही है।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), अरकाम शेख (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

हरियाणा स्टीलर्स की टीम शिवम पटारे, विनय, मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। खासकर शादलू से हर मैच में काफी ज्यादा उम्मीद रहती है। पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा अयान से भी उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी जैसा वो करते आए हैं।

सफलता का मंत्र

हरियाणा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स इस मैच में देवांक और अयान को ज्यादा पॉइंट ना दें। अगर इन्हें मैट से बाहर रखा गया तो हरियाणा की जीत का रास्ता आसान हो सकता है। जबकि पटना पाइरेट्स की जीत के लिए जरुरी है कि कि देवांक और अयान के अलावा टीम के डिफेंडर्स भी बेहतर खेल दिखाएं। इस बार हरियाणा के मजबूत डिफेंस के आगे पॉइंट्स लाना आसान नहीं होगा।

HAR vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स ने भले ही अभी तक पीकेएल की तीन ट्रॉफी जीती है और हरियाणा स्टीलर्स एक बार भी चैंपियन नहीं बनी है लेकिन हेड टू हेड मैचों में कांटे की टक्कर रही है। पटना और हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक जितने भी मुकाबले खेले हैं, उनमें मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों ने आपस में कुल मिलाकर 12 मैच खेले हैं, जिसमें से पांच मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं और छह मैच हरियाणा स्टीलर्स ने जीते हैं। वहीं एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई रहा है।

मैच– 12

हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 6

पटना पाइरेट्स ने जीता – 5

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 43-69

न्यूनतम स्कोर – 27-23

क्या आप जानते हैं?

पीकेएल में पिछले कुछ सीजन से जो टीम रनर अप रही है, उसने अगले सीजन का टाइटल जीता है। दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के साथ यही हुआ था। हरियाणा स्टीलर्स भी पिछले सीजन रनर अप रही थी और ऐसे में इस बार उनके चांस हैं।

हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.