PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

इस सीजन ये दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 79वां मैच हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। इस सीजन पहले भी दोनों टीमों का आमना-सामना हो चुका है। सीजन की शुरुआत में दोनों टीमों ने एक दूसरे से टक्कर ली थी और उस मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की थी। हालांकि उसके बाद से अभी तक हरियाणा स्टीलर्स की टीम काफी आगे निकल गई है।
हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल के 11वें सीजन में अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 10 मैचों में जीत मिली है और मात्र 3 ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में स्टीलर्स की टीम टॉप पर मौजूद है। वहीं पुनेरी पलटन ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबले में हार मिली है और 3 मैच टीम का टाई रहा है। अंक तालिका में पुनेरी पलटन की टीम चौथे नंबर पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड
हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। हरियाणा स्टीलर्स को इससे पहले तेलुगु टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अगले ही मैच में शानदार वापसी की और बेंगलुरु बुल्स को हरा दिया था। इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ भी टीम ने जबरदस्त जीत हासिल की। ऐसे में हरियाणा स्टीलर्स की टीम अब प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार है। टीम काफी आसानी के साथ प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही है।
हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
विशाल टाटे (रेडर), विनय (रेडर), शिवम पटारे (रेडर), संजय (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेतपाल (राइट कॉर्नर), मोहम्मदरेजा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)।
PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड
पुनेरी पलटन को अपने पिछले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम का डिफेंस इस मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप रहा था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सभी डिफेंडर्स मिलकर पूरे मैच में सिर्फ 4 ही पॉइंट ले पाए थे। इसी वजह से पुनेरी पलटन की टीम यह मुकाबला नहीं जीत पाई थी। पुनेरी पलटनकी टीम ने इस सीजन शुरुआत में तो कई मैच लगातार जीते थे। हालांकि कप्तान असलम ईनामदार के इंजरी की वजह से बाहर होने के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा।
पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
आकाश शिंदे (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और मोहित (लेफ्ट कॉर्नर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहे
पुनेरी पलटन की टीम आकाश शिंदे, मोहित गोयत, गौरव खत्री और मोहित जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। ये खिलाड़ी टीम को सफलता दिला सकते हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स की टीम मोहम्मदरेजा शादलू, विनय और राहुल सेतपाल जैसे प्लेयर्स से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी।
सफलता का मंत्र
पुनेरी पलटन को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो फिर उन्हें हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस को भेदना होगा। हरियाणा स्टीलर्स डिफेंस के मामले में इस सीजन की सबसे बेस्ट टीम है और इसी वजह से पुनेरी पलटन के रेडर्स को हरियाणा के डिफेंस से पार पाना होगा। वहीं हरियाणा को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके डिफेंडर्स को पुणे के रेडर्स को रोकना होगा। इसी वजह से डिफेंस को एक बार फिर से चौंकन्ना रहना होगा।
HAR vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें पलटन की टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। पुनेरी पलटन और हरियाणा ने आपस में 16 मैच एक दूसरे से खेले हैं और इस दौरान 10 मैचों में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और हरियाणा स्टीलर्स को पांच मुकाबलों में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। ऐसे में पुनेरी पलटन का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।
मैच– 16
हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 5
पुनेरी पलटन ने जीता – 10
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 44-51
न्यूनतम स्कोर – 22-24
क्या आप जानते हैं?
हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले सीजन पहली बार पीकेएल के फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि पुनेरी पलटन ने पहली बार पीकेएल का टाइटल जीतने का कारनामा किया था।
हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.