JAI vs GUJ Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 56, PKL 11

JAI vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
15 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात जायंट्स (JAI vs GUJ) के बीच 56वां मैच खेला जाएगा। जयपुर अभी 8 मैचों में चार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, दूसरी ओर गुजरात जायंट्स सीजन में केवल दो जीत दर्ज करने के बाद टेबल में आखिरी स्थान पर विराजमान है।
इस मुकाबले में अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह और प्रतीक दहिया जैसे नामी रेडर खेलते हुए दिखेंगे। डिफेंस की बात करें तो सुरजीत सिंह, अंकुश राठी, रेजामीरबघेरी के अलावा नीरज कुमार और जितेंद्र यादव पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी। इस आर्टिकल में आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो DREAM11 में आपको खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जायंट्स
तारीख: 15 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: नोएडा
JAI vs GUJ पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स
जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल ने पिछले मैच में 20 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। अब उन्हें नीरज नरवाल और अभिजीत मलिक का अच्छा साथ मिल रहा है। डिफेंस में अंकुश राठी, सुरजीत सिंह और रेजा मीरबघेरी की तिकड़ी जयपुर के लिए मजबूत कड़ी बनी हुई है।
गुजरात जायंट्स के लिए गुमान सिंह ने पिछले मैच में 17 रेड पॉइंट्स बटोरे थे, वहीं प्रतीक दहिया को भी रेडिंग में 100 प्रतिशत सफलता मिली थी। डिफेंस में जितेंद्र यादव और हिमांशु, दोनों ने हाई-5 स्कोर करके गुजरात टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल, अभिजीत मलिक, अंकुश राठी, सुरजीत सिंह, रेजा मीरबघेरी, अर्पित सरोहा।
गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, राकेश, हिमांशु, जितेंद्र यादव, बालाजी डी, मोहित।
JAI vs GUJ: DREAM11 टीम 1

रेडर: अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह
डिफेंडर: अंकुश राठी, सुरजीत सिंह
ऑलराउंडर: रेजा मीरबघेरी, जितेंद्र यादव, अभिजीत मलिक
कप्तान: गुमान सिंह
उपकप्तान: अंकुश राठी
JAI vs GUJ: DREAM11 टीम 2

रेडर: अर्जुन देशवाल, गुमान सिंह
डिफेंडर: अंकुश राठी, सुरजीत सिंह
ऑलराउंडर: रेजा मीरबघेरी, जितेंद्र यादव, नीरज नरवाल
कप्तान: अर्जुन देशवाल
उपकप्तान: गुमान सिंह
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव
- ICC और JioStar का रिश्ता कायम, चार साल के लिए क्रिकेट फैंस की टेंशन हुई खत्म
- IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट