JAI vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 94, PKL 11

JAI vs MUM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
5 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा (JAI vs MUM) के बीच 94वां मैच खेला जाएगा। जयपुर की टीम अभी 15 मैचों में 8 जीत के बाद सातवें स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर मुम्बा फिलहाल 9 जीत के बाद तीसरे नंबर पर विराजमान है।
इस मैच में अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल, अजीत चौहान और मनजीत दहिया जैसे फॉर्म में चल रहे रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस पर नजर डालें तो अंकुश राठी, रेजा मीरबघेरी के अलावा सुनील कुमार और सोमबीर अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरनना चाहेंगे। ऐसे में इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो जयपुर बनाम मुम्बा मैच में DREAM11 के जरिए आपको पैसे कमाकर दे सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा
तारीख: 5 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: पुणे
JAI vs MUM पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए पिछले मैच में अर्जुन देशवाल और नीरज नरवाल, दोनों ने सुपर-10 स्कोर किया था, लेकिन टीम को तीसरे रेडर की शुरुआत से ही कमी खलती रही है। डिफेंस में सुरजीत सिंह और रेजा मीरबघेरी समेत टीम के चारों डिफेंडर्स ने पिछली भिड़ंत में अपना-अपना बढ़िया योगदान दिया था।
यू मुम्बा के लिए अजीत चौहान लीड रेडर बने हुए हैं, जो अकेले दम पर पिछले मैच में 12 पॉइंट्स लाए थे। उनके अलावा मंजीत दहिया रणनीति अनुसार बढ़िया रेड करते दिखे हैं। डिफेंस की बात करें तो सोमबीर और कप्तान सुनील कुमार ने पिछले मैच में हाई-5 लगाया था, दूसरी ओर परवेश भैंसवाल भी डिफेंस में खूब चमके थे।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
जयपुर पिंक पैंथर्स की संभवत स्टार्टिंग सेवन:
अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल, विकास कंडोला, रेजा मीरबघेरी, सुरजीत सिंह, अंकुश राठी और लकी शर्मा।
यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
अजीत चौहान, मनजीत दहिया, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सुनील कुमार, सोमबीर, रिंकू और परवेश भैंसवाल।
JAI vs MUM: DREAM11 टीम 1

रेडर: अजीत चौहान, अर्जुन देशवाल, मंजीत दहिया
डिफेंडर: अंकुश राठी, रिंकू, लकी शर्मा
ऑलराउंडर: सोमबीर
कप्तान: अजीत चौहान
उपकप्तान: मंजीत दहिया
JAI vs MUM: DREAM11 टीम 2

रेडर: अजीत चौहान, अर्जुन देशवाल
डिफेंडर: अंकुश राठी, सुनील कुमार
ऑलराउंडर: सोमबीर, नीरज नरवाल, रेजा मीरबघेरी
कप्तान: अर्जुन देशवाल
उपकप्तान: अजीत चौहान
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.