Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स द्वारा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 13, 2024 at 2:53 PM
Modified at :August 13, 2024 at 2:53 PM
PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स द्वारा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

दो बार की चैंपियन ने कुल मिलाकर पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। उन्होंने अपनी कोर टीम को तो बरकरार रखा है लेकिन दो मेन खिलाड़ियों को जरूर बाहर कर दिया है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने कप्तान सुनील कुमार और ‘शोमैन’ राहुल चौधरी को रिलीज कर दिया है। राहुल चौधरी का प्रदर्शन तो काफी खराब रहा था लेकिन सुनील कुमार को रिलीज करना बहुत चौंकाने वाला फैसला रहा।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने सिर्फ दो ही रेडर्स को रिटेन किया है और अपने तीन बढ़िया डिफेंडर्स को फिर से टीम में जगह दी है। जो टीम के टॉप परफॉर्मर रहे हैं, उनके ऊपर भरोसा जताया गया है। इसी वजह से ऑक्शन से पहले ही जयपुर की टीम सॉलिड नजर आ रही है। तो चलिए ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि जयपुर पिंक पैंथर्स ने PKL 11 के ऑक्शन से पहले किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स

इस लिस्ट में जयपुर ने दो खिलाड़ियों अर्जुन देशवाल और ईरानियन डिफेंडर रीजा मीरबाघेरी को रिटेन किया है। अर्जुन देशवाल पिछले सीजन आशु मलिक के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट लेने वाले रेडर रहे थे। उन्होंने कुल मिलाकर 276 रेड प्वॉइंट लिए थे। वहीं रीजा मीरबाघेरी की बात करें तो उन्होंने 22 मैचों में 64 प्वॉइंट डिफेंस में लिए थे।

रिटेन्ड यंग प्लेयर्स

इस लिस्ट में पैंथर्स ने अंकुश राठी और केएस अभिषेक को रिटेन किया है। अंकुश पिछले दो सीजन से कमाल का खेल पीकेएल में दिखा रहे हैं। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 22 मैचों में 63 प्वॉइंट लिए थे और इससे पिछले सीजन लीग के हाईएस्ट स्कोरर थे। उन्होंने 24 मैच में 84 प्वॉइंट हासिल किए थे। इसी वजह से टीम ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है। जबकि केएस अभिषेक ने 13 मैच में 10 ही प्वॉइंट लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रिटेन किया गया है।

न्यू यंग प्लेयर्स

इस कैटगरी में युवा रेडर अभिजीत मलिक पर भरोसा जताया गया है। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान सिर्फ 5 ही मैच खेले थे लेकिन 17 प्वॉइंट लेकर काफी प्रभावित किया था।

PKL 11 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:

अर्जुन देशवाल, रीजा मीरबाघेरी, अंकुश, केएस अभिषेक और अभिजीत मलिक।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.