Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 16, 2024 at 7:36 PM
Modified at :December 16, 2024 at 7:36 PM
PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

जयपुर के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 118वां मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु बुल्स की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसी वजह से उनके सामने अब केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए यह मैच बेहद जरुरी है। उन्हें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना हर-हाल में जरुरी होगा।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक 19 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 10 मैचों में जीत मिली है और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टीम के टाई रहे हैं। बेंगलुरु बुल्स ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 19 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें मात्र 2 ही मैचों में जीत मिली है और 15 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टीम का टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैच जीतकर आ रही है। इस पिछले मैच में टीम के लिए रेडर्स और डिफेंडर्स दोनों ने मिलकर जबरदस्त खेल दिखाया था। सबसे अच्छी बात यह थी कि इस मुकाबले में अर्जुन देशवाल ने सिर्फ 6 पॉइंट लिए थे लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत मिली थी।

जयपुर को इसी चीज की जरूरत है कि वो किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर ना रहें।अब जयपुर को प्लेऑफ में जाने के लिए हर एक मैच जीतना जरुरी है। इसी वजह से उनके हर एक खिलाड़ी को अपना बेस्ट देना होगा। जैसा पिछले मैच में किया था।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल (रेडर), अभिजीत मलिक (रेडर), नीरज नरवाल (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), सुरजीत सिंह (राइट कवर) और रौनक सिंह (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड

परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स के लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसी वजह से उनके लिए अब केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है। परदीप नरवाल का जादू बिल्कुल भी इस सीजन नहीं चला। बेंगलुरु बुल्स के लिए इस पीकेएल सीजन केवल नितिन रावल ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन दिया।

बाकी हर एक खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहा। हर एक मैच में टीम ने बद से बदतर प्रदर्शन किया और इसी वजह से वो अपना सीजन सबसे आखिरी पायदान पर रहते हुए समाप्त करेंगे।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल (रेडर), जतिन (रेडर), लकी कुमार (ऑलराउंडर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), प्रतीक (ऑलराउंडर), नवीन (लेफ्ट कॉर्नर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अर्जुन देशवाल से उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी, जैसा वो अभी तक करते आए हैं। इसके अलावा रेज़ा मीरबघेरी और नीरज नरवाल भी कमाल कर सकते हैं। बेंगलुरु बुल्स की निगाहें नितिन रावल, परदीप नरवाल और सौरभ नांदल जैसे खिलाड़ियों पर होंगी।

सफलता का मंत्र

बेंगलुरू बुल्स को अगर जीत हासिल करनी है तो उनके रेडर्स को चलना होगा। रेडर्स को ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स लाने होंगे और आखिरी 10 मिनट के खेल में डिफेंडर्स को अपने आप पर कंट्रोल रखना होगा। जबकि जयपुर की जीत के लिए जरूरी है कि टीम केवल अर्जुन देशवाल पर ही डिपेंड ना रहे। बाकी रेडर्स भी उनका साथ दें, जैसा पिछले मुकाबले में हुआ था।

JAI vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े

जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच अभी तक कांटे का मुकाबला रहा है। दोनों ही टीमों ने ओवरऑल एक दूसरे के खिलाफ कुल मिलाकर 21 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है और 10 मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के बीच दो मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है।

मैच– 21

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 10

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 9

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 49-45

न्यूनतम स्कोर – 24-21

क्या आप जानते हैं?

बेंगलुरू बुल्स के कोच रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से ही टीम के हेड कोच हैं। वो पीकेएल में एकमात्र ऐसे कोच हैं जो लगातार 10 सीजन से केवल एक ही टीम की कोचिंग कर रहे हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.