Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 4, 2024 at 8:36 PM
Modified at :December 4, 2024 at 8:36 PM
PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों टीमें दूसरी बार इस सीजन एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 94वां मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा के बीच गुरुवार 5 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के पास शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं और एक जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है। यू मुम्बा ने जिस तरह से अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी उसकी वजह से उनका हौसला इस वक्त सातवें आसमान पर होगा।

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने अभी तक 15 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 8 मैच में जीत मिली है और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच टीम का टाई रहा है। जबकि दूसरी तरफ यू मुम्बा ने 15 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें 9 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार मिली है और एक मैच टीम का टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा ने अपने पिछले मुकाबले में पुनेरी पलटन को काफी जबरदस्त तरीके से हरा दिया था। पुनेरी पलटन को इस मुकाबले में होम क्राउड का पूरा सपोर्ट मिल रहा था लेकिन इसके बावजूद यू मुम्बा ने एक बड़ी जीत हासिल की थी। यू मुम्बा के लिए इस मैच में सबकुछ अच्छा गया था। अजीत चौहान अपने पुराने लय में दिखे और 12 पॉइंट्स लिए।

जबकि कप्तान सुनील कुमार और सोमबीर ने डिफेंस में हाई फाइव लगाया। टीम के हर एक खिलाड़ी ने पॉइंट्स लिए थे। इसी वजह से यू मुम्बा की टीम चाहेगी कि अपने इसी मोमेंटम को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ भी बरकरार रखा जाए।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत (रेडर), आमिरमोहम्मद जफरदानेश (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भी काफी जबरदस्त तरीके से मुकाबला जीतकर आ रही है। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को बुरी तरह हरा दिया था। इस मैच में टीम के दोनों रेडर्स ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया था। अर्जुन देशवाल और नीरज नरवाल दोनों ने काफी जबरदस्त खेल दिखाया था। इस सीजन पहली बार ऐसा हुआ था जब जयपुर की टीम के दोनों रेडर्स ने एक ही मैच में सुपर-10 लगा दिया हो। ऐसे में जयपुर की टीम यू मुम्बा को कड़ी टक्कर दे सकती है।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल (रेडर), श्रीकांत जाधव (रेडर), नीरज नरवाल (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), सुरजीत सिंह (राइट कवर) और लकी शर्मा (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अर्जुन देशवाल से उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी, जैसा वो अभी तक करते आए हैं। इसके अलावा अब नीरज नरवाल से भी काफी ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है। यू मुम्बा की टीम मंजीत, अजीत चौहान और कप्तान सुनील कुमार जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी। ये खिलाड़ी टीम को एक बार फिर जीत दिला सकते हैं।

सफलता का मंत्र

जयपुर पिंक पैंथर्स को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके डिफेंडर्स को काफी चौंकन्ना रहना होगा। अजीत चौहान जिस तरह की फॉर्म में हैं वो अकेले दम पर पूरी टीम को साफ कर सकते हैं। ऐसे में उनसे थोड़ा बचकर रहना होगा। वहीं यू मुम्बा की जीत के लिए जरुरी है कि उनके डिफेंडर्स अर्जुन देशवाल को रेडिंग में ज्यादा पॉइंट्स ना दें। इससे बाकी टीम पर अपने आप काफी दबाव आ जाएगा।

JAI vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

यू मुम्बा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच की राइवलरी काफी पुरानी है और हेड टू हेड मैचों में भी दोनों टीमों ने एक दूसरे को काफी कड़ी टक्कर दी है। पीकेएल इतिहास में अभी तक यू मुम्बा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच कुल मिलाकर 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच में यू मुम्बा ने जीत हासिल की है और 11 ही मुकाबलों में जयपुर पिंक पैंथर्स को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई रहा है। इससे पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला अभी तक बराबरी का रहा है। हालांकि इस सीजन यू मुम्बा की टीम एक बार जयपुर को हरा चुकी है।

मैच– 24

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 11

यू मुम्बा ने जीता – 11

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 44-48

न्यूनतम स्कोर – 21-18

क्या आप जानते हैं?

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जब दूसरे सीजन पीकेएल का टाइटल जीता था तो उन्होंने फाइनल मैच में यू-मुम्बा को ही हराया था। मनिंदर सिंह ने उस मैच में जयपुर की तरफ से सुपर-10 लगाया था और यू-मुम्बा की तरफ से कप्तान अनूप कुमार ने 17 प्वॉइंट लिए थे।

जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.