Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 में गुजरात जायंट्स के तीन तुरुप के इक्के

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 10, 2024 at 3:50 PM
Modified at :October 10, 2024 at 3:50 PM
PKL 11 में गुजरात जायंट्स के तीन तुरुप के इक्के

PKL 11 में गुजरात अपने सफर का आगाज 20 अक्टूबर को करेगी।

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) प्रो कबड्डी लीग में 2 बार की फाइनलिस्ट टीम रही है, लेकिन अब तक उसे खिताब जीत पाना नसीब नहीं हुआ है। दसवें सीजन में गुजरात की टीम में कई दिग्गज शामिल थे, लेकिन इस बार टीम में युवाओं की संख्या अधिक है। गुमान सिंह से लेकर नीरज कुमार और मोहम्मद इस्माइल नबीब्क्श जैसे नामी खिलाड़ी इस बार गुजरात को फाइनल तक की राह तय कराने का प्रयास करेंगे।

गुजरात जायंट्स, पिछले सीजन प्लेऑफ में तो पहुंची लेकिन दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी। पीकेएल 11 (PKL 11) में जायंट्स का पहला मैच 20 अक्टूबर को बेंगलुरु बुल्स से होगा। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि 11वें सीजन में गुजरात जायंट्स के तीन सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी कौन से होंगे?

3. गुमान सिंह

गुमान सिंह पहली बार सीजन 7 में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते नजर आए थे, लेकिन उन्हें एक स्टार का दर्जा यू मुम्बा में आने के बाद मिला। सीजन 9 और 10 में उन्होंने क्रमशः 137 और 163 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे। वो अब 11वें सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए खेलेंगे, जिसने गुमान पर 1.97 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

गुमान अब तक अपने पीकेएल करियर में 58 मैच खेलकर 400 रेड प्वाइंट्स हासिल कर चुके हैं। उनपर करीब 2 करोड़ रुपये की बोली लगना ही संकेत है कि गुजरात जायंट्स का टीम मैनेजमेंट और कोच राममेहर सिंह उन्हें अपने सबसे मेन खिलाड़ियों में से एक के रूप में देख रहे हैं। गुमान लंबे हैं, इसलिए टॉप डिफेंडरों के सामने भी मुश्किल पेश कर सकते हैं।

2. प्रतीक दहिया

प्रतीक दहिया ने पिछले सीजन गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए अपना पीकेएल डेब्यू किया था। उन्होंने 10वें सीजन में 130 रेड प्वाइंट्स और 11 टैकल प्वाइंट्स हासिल करके ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीजन में 6 बार सुपर-10 का आंकड़ा पार करके साबित किया था कि वो भविष्य में एक टॉप रेडर बनने की काबिलियत रखते हैं।

प्रतीक को 11वें सीजन के लिए गुजरात जायंट्स ने रिटेन किया था। प्रतीक युवा हैं, जोश से भरे हैं और पिछले सीजन भी देखा गया कि कोच राममेहर सिंह को उनपर बहुत भरोसा भी है। ऐसे में 11वें सीजन मेन उम्मीद होगी कि वो गुमान सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गुजरात के दूसरे मेन रेडर की भूमिका को अच्छे से निभाएं।

1. नीरज कुमार

नीरज कुमार पिछले सीजन पटना पाइरेट्स के कप्तान थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें करीब आधा सीजन मिस करना पड़ा था। उन्हें 11वें सीजन के ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 35 लाख रुपये में खरीदा है। नीरज के पास अनुभव है, अच्छे कप्तान रह चुके हैं और के बेहतरीन राइट कवर डिफेंडर भी हैं। नीरज कुमार के पास पीकेएल में 80 मैचों का अनुभव है, जिनमें वो 172 टैकल प्वाइंट्स हासिल कर चुके हैं।

नीरज कुमार गुजरात जायंट्स के लिए इस बार तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। वो ना केवल अनुभव बल्कि डिफेंस में भी टीम को लीड कर रहे होंगे। उन्हें डिफेंस में सोमबीर, हर्ष लाड और मोहित का साथ मिल रहा होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.