Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 में जयपुर पिंक पैंथर्स के तीन तुरुप के इक्के

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 11, 2024 at 6:55 PM
Modified at :October 11, 2024 at 6:55 PM
PKL 11 में जयपुर पिंक पैंथर्स के तीन तुरुप के इक्के
Advertisement

दो बार की चैंपियन टीम अपने शानदार प्रदर्शन को PKL 11 में भी बरकरार रखना चाहेगी।

जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने दो बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता है और कुल तीन बार की फाइनलिस्ट टीम रही है। PKL 10 में जयपुर अपने चौथे खिताब की ओर आगे बढ़ रही थी, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। PKL 11 के लिए जयपुर की टीम काफी बदली हुई दिख रही है और अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) इस बार टीम की कप्तानी कर रहे होंगे।

जयपुर पिंक पैंथर्स, पिछले सीजन सुनील कुमार की कप्तानी में प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन सुनील अब यू मुम्बा में जा चुके हैं। पीकेएल 11 में पैंथर्स अपना पहला मैच 20 अक्टूबर को बंगाल वॉरियर्स के लिए खेलेंगे। उससे पहले आइए जानते हैं कि आगामी सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स के तीन सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी कौन से होंगे?

3. अर्जुन देशवाल

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में अर्जुन देशवाल जयपुर पिंक पैंथर्स के सबसे महत्वपूर्ण प्लेयर होंगे। वो ना केवल टीम के मेन रेडर होंगे बल्कि इस बार उन्हें टीम का नया कप्तान भी चुना गया है। अर्जुन आठवें सीजन से जयपुर के लिए खेल रहे हैं और हर बार उन्होंने 200 से अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वो पिछले सीजन सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले रेडर भी रहे थे।

अर्जुन ने अपने प्रो कबड्डी लीग करियर में 91 मैच खेलकर 947 रेड प्वाइंट्स अर्जित किए हैं और इस बार संभव ही एक हजार अंकों का आंकड़ा पार कर लेंगे। अर्जुन की खास काबिलियत ये है कि वो अपनी लंबाई के दम पर टॉप डिफेंडर्स की चंगुल से भी बाहर निकलने में सक्षम हैं।

2. अंकुश राठी

अंकुश राठी ने नौवें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते हुए अपना पीकेएल डेब्यू किया था और दो सीजन के अंदर ही वो पीकेएल के टॉप डिफेंडर्स में से एक बन चुके हैं। लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर होने की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने PKL 11 में 70 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे और उससे पिछले साल वो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स (89) बटोरने वाले वाले प्लेयर रहे थे।

अंकुश कद में छोटे हैं लेकिन उनका फुर्तीला अंदाज अच्छे-अच्छे रेडरों की मुश्किलें बढ़ाता आया है। उनके लिए पिछले दोनों सीजन शानदार रहे हैं और इस बार भी उनका डिफेंस में योगदान जयपुर के लिए काफी अहम रहने वाला है।

1. सुरजीत सिंह

सुरजीत सिंह, मौजूदा समय में प्रो कबड्डी लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वो तीसरे सीजन से पीकेएल में खेल रहे हैं और आज भी अपनी डिफेंस स्किल्स के दम पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। सुरजीत ने पिछले सीजन बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए 56 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे, लेकिन इस बार जयपुर पिंक पैंथर्स ने उन्हें 60 लाख रुपये में खरीदा है।

सुरजीत ना केवल टीम के मेन डिफेंडरों में से एक होंगे बल्कि सबसे ज्यादा अनुभवी होने के कारण उन्हें पूरी डिफेंस यूनिट को एकसाथ लेकर चलना होगा। सुरजीत पीकेएल इतिहास में 404 टैकल प्वाइंट्स बटोर चुके हैं और फजल अत्राचली के बाद लीग के इतिहास के दूसरे सबसे सफल डिफेंडर हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Advertisement
Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Advertisement