Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

MUM vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 17, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 26, 2024 at 4:03 PM
Modified at :October 26, 2024 at 4:03 PM
MUM vs BEN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 17, PKL 11

MUM vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

26 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग के 11 वें सीजन (PKL 11) में यू मुम्बा और बंगाल वॉरियर्स (MUM vs BEN) के बीच 17वां मैच खेला जाएगा। अभी तक खेले दो मैचों में से एक जीत के बाद यू मुम्बा अभी नौवें स्थान पर है और बंगाल ने भी एक जीत दर्ज की है, लेकिन वो अभी छठे स्थान पर है। इस मैच का विजेता अंक तालिका के टॉप-5 में शामिल हो सकता है।

बंगाल की बात करें तो मनिंदर सिंह और नितिन के बीच बढ़िया तालमेल टीम के लिए बढ़िया साबित हो रहा है। वहीं डिफेंस में कप्तान फजल अत्राचली धीरे-धीरे लय पकड़ते जा रहे हैं। दूसरी ओर मुंबई के लिए आमिरमोहम्मद जफरदानेश लगातार पॉइंट्स ला रहे हैं, लेकिन मनजीत दहिया को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मुम्बा का डिफेंस काफी हद तक सुनील कुमार पर निर्भर कर रहा है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो आपको DREAM11 में खूब सारा पैसा कमाकर दे सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: यू मुम्बा vs बंगाल वॉरियर्स

तारीख: 26 अक्टूबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: हैदराबाद

MUM vs BEN पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

यू मुम्बा के लिए आमिरमोहम्मद जफरदानेश पिछले मैच में ही 10 पॉइंट लेकर आए हैं और अपनी स्पीड से विपक्षी डिफेंस को मात दे रहे हैं। उनके साथ-साथ मनजीत दहिया को भी एक मेन रेडर के तौर पर सामने आना होगा। पिछले यानी गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में देखा गया कि सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू और सोमबीर की यह डिफेंस जोड़ी अच्छा तालमेल बैठा चुकी है।

बंगाल वॉरियर्स के लिए अभी मनिंदर सिंह टॉप रेडर साबित नहीं हुए हैं, लेकिन वो किसी भी क्षण मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं इन-फॉर्म नितिन की ज्यादा देर तक मैट पर मौजूदगी बंगाल और फैंस के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। डिफेंस में फजल अत्राचली सीजन के टॉप-5 डिफेंडर्स में शामिल हैं, लेकिन नितेश कुमार टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनिंदर सिंह, नितिन, सुशील काम्बरेकर, फजल अत्राचली, नितेश कुमार, प्रवीण ठाकुर, मयूर कदम

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मनजीत दहिया, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, अजीत चवन, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू, सोमबीर

MUM vs BEN: DREAM11 टीम 1

BEN vs MUM Dream 11 Prediction

रेडर: मनिंदर सिंह, अजीत चवन

डिफेंडर: सुनील कुमार, फजल अत्राचली, रिंकू, मयूर कदम

ऑलराउंडर: आमिरमोहम्मद जफरदानेश

कप्तान: मनिंदर सिंह

उपकप्तान: आमिरमोहम्मद जफरदानेश

MUM vs BEN: DREAM11 टीम 2

BEN vs MUM Dream11 Prediction

रेडर: मनिंदर सिंह, मनजीत दहिया

डिफेंडर: सुनील कुमार, फजल अत्राचली, नितेश

ऑलराउंडर: आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सोमबीर

कप्तान: आमिरमोहम्मद जफरदानेश

उपकप्तान: फजल अत्राचली

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.