MUM vs GUJ Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 100, PKL 11

MUM vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
8 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में यू मुम्बा और गुजरात जायंट्स (MUM vs GUJ) के बीच 100वां मैच खेला जाएगा। मुम्बा अभी 16 मैचों में 9 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है, दूसरी ओर गुजरात 4 जीत के बाद टेबल में 11वें नंबर पर मौजूद है।
इस मैच में अजीत चौहान, मंजीत दहिया, गुमान सिंह और राकेश जैसे नामी रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस पर नजर डालें तो सुनील कुमार और सोमबीर के अलावा नीरज कुमार और जितेंद्र यादव अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे ताएयकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो आपको मुम्बा vs गुजरात मैच में DREAM11 के जरिए पैसा कमाकर दे सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स
तारीख: 8 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: पुणे
MUM vs GUJ पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
यू मुम्बा रेडिंग डिपार्टमेंट में कतई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अजीत चौहान और मंजीत दहिया, दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं और अगले मैच में टीम को दोनों से उम्मीदें होंगी। डिफेंस में सोमबीर ने अकेले ही 7 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए थे, वहीं सुनील कुमार और रिंकू से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
गुजरात जायंट्स के लिए पिछले मैच में हिमांशु सिंह ने एक सब्स्टिट्यूट के तौर पर आकर टीम की मैच में लगभग वापसी करवा ही दी थी। इसी टीम में गुमान सिंह और प्रतीक दहिया जैसे टॉप रेडर भी हैं। डिफेंस में भी नीरज कुमार, सोमबीर और जितेंद्र यादव से काफी उम्मीदें होंगी।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
अजीत चौहान, मंजीत दहिया, रोहित राघव, रिंकू, सोमबीर, परवेश भैंसवाल, सुनील कुमार।
गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, राकेश, नीरज कुमार, मोहित, मोहम्मद नबीबक्श, जितेंद्र यादव।
MUM vs GUJ: DREAM11 टीम 1

रेडर: गुमान सिंह, अजीत चौहान, मंजीत
डिफेंडर: सोमबीर, सुनील कुमार, नीरज कुमार
ऑलराउंडर: सोमबीर
कप्तान: अजीत चौहान
उपकप्तान: सोमबीर
MUM vs GUJ: DREAM11 टीम 2

रेडर: गुमान सिंह, हिमांशु सिंह, मंजीत
डिफेंडर: सोमबीर, सुनील कुमार
ऑलराउंडर: सोमबीर, जितेंद्र यादव
कप्तान: गुमान सिंह
उपकप्तान: मंजीत दहिया
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.