Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, दोनों सेमीफाइनल के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 28, 2024 at 7:50 AM
Modified at :December 28, 2024 at 7:50 AM
PKL 11: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, दोनों सेमीफाइनल के बाद

हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धा और पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 27 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले गए और फाइनल में खेलने वाली टीमों का फैसला हुआ। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने नज़दीकी मुकाबले में यूपी योद्धा को 28-25 से हराया और दूसरे सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स ने एक और करीबी मुकाबले में दबंग दिल्ली को 32-28 से हराया। 29 दिसंबर को फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स का सामना तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के खिलाफ होगा।

पहले सेमीफाइनल में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे ने 7 और विनय ने 6 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में राहुल सेतपाल ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए। राइट कवर संजय ने भी डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 टैकल पॉइंट लिए। यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट लिए, लेकिन अंत में टीम को जीत नहीं दिला सके। डिफेंस में राइट कॉर्नर हितेश ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए लेकिन कप्तान सुमित फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 टैकल पॉइंट ही ले सके।

दूसरे सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स की तरफ से देवांक और अयान की जोड़ी ने रेडिंग में 8-8 पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में शुभम शिंदे ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान अंकित ने डिफेंस में 4 और राइट कवर दीपक ने 3 टैकल पॉइंट लिए। दबंग दिल्ली की तरफ से आशु मलिक ने 9 रेड पॉइंट लिए लेकिन उनके सुपर 10 नहीं लगाने से टीम को नुकसान हुआ। नवीन फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रेड पॉइंट ही ले सके। योगेश ने 4 टैकल पॉइंट लिए लेकिन उनके अलावा दबंग दिल्ली की डिफेंस ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 24 मैच में 296 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक ने 23 मैच में 262 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट का अंत किया और दूसरे स्थान पर रहे। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने 23 मैच में 227 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट का अंत किया और तीसरे स्थान पर रहे, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण ने 23 मैच में 185 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया। पटना पाइरेट्स के अयान लोचाब 24 मैच में 181 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 296 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 262 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 227 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 185 पॉइंट्स

5. अयान (पटना पाइरेट्स) – 181 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 23 मैच में 77 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 22 मैच में 77 और पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान 24 मैच में 77 पॉइंट के साथ ही संयुक्त पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

दबंग दिल्ली के योगेश दहिया ने 22 मैच में 75 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट का अंत किया और चौथे स्थान पर रहे। बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 22 मैच में 74 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं यूपी योद्धा के हितेश भी 23 मैच में 74 पॉइंट के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 77 पॉइंट्स  

2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 77 पॉइंट्स

3. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 77 पॉइंट्स

4. योगेश (दबंग दिल्ली) – 75 पॉइंट्स 

5. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 74 पॉइंट्स 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.

Latest News
Advertisement