Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PAT vs GUJ Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 125, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 21, 2024 at 7:56 AM
Modified at :December 21, 2024 at 7:56 AM
PAT vs GUJ Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 125, PKL 11

PAT vs GUJ के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

21 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स (PAT vs GUJ) के बीच 125वां मैच खेला जाएगा। पटना पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, दूसरी ओर गुजरात एलिमिनेट हो चुकी है और वह पटना की टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

इस मैच में देवांक, अयान, गुमान सिंह और राकेश जैसे नामी रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस की बात करें तो शुभम शिंदे, अंकित जागलान के अलावा सोमबीर, नीरज कुमार अपनी-अपनी टीम के लिए टैकल पॉइंट्स की भरमार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो पटना बनाम गुजरात मैच में Dream11 के जरिए फैंस को पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स

तारीख: 21 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

PAT vs GUJ पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

पटना पाइरेट्स के लिए देवांक पिछले मैच में भी सुपर-10 स्कोर करने में सफल रहे और वो अब तक सीजन में टॉप रेडर बने हुए हैं। उन्हें अयान का भरपूर साथ मिल रहा है, जो 150 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार कर चुके हैं। डिफेंस की बात करें तो शुभम शिंदे और दीपक सिंह पिछले मैच में चार-चार टैकल पॉइंट्स लेकर आए थे। उनके अलावा अंकित से भी काफी उम्मीदें होंगी।

गुजरात जायंट्स की टीम में गुमान सिंह और राकेश हैं, जो अपना दिन होने पर किसी भी टीम के डिफेंस की नाक में दम कर सकते हैं। डिफेंस पर नजर डालें तो जितेंद्र यादव काफी मैचों के बाद पुरानी लय में दिखे, जहां उन्होंने डिफेंस में हाई-5 लगाने के अलावा रेडिंग में भी हाथ आजमाया।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक, अयान, सुधाकर एम, दीपक सिंह, गुरदीप, शुभम शिंदे और अंकित।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

गुमान सिंह, राकेश, नीरज कुमार, वाहिद रेजामीर, मनुज, मोनू और जितेंद्र यादव।

PAT vs GUJ: DREAM11 टीम 1

PAT vs GUJ DREAM11 Prediction

रेडर: देवांक, अयान, गुमान सिंह, राकेश

डिफेंडर: शुभम शिंदे, दीपक सिंह

ऑलराउंडर: अंकित

कप्तान:  अयान

उपकप्तान: दीपक सिंह

PAT vs GUJ: DREAM11 टीम 2

PAT vs GUJ DREAM 11 Prediction

रेडर: देवांक, अयान, गुमान सिंह

डिफेंडर: शुभम शिंदे, दीपक सिंह

ऑलराउंडर: अंकित, गुरदीप

कप्तान:  देवांक

उपकप्तान: अयान

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.