PAT vs PUN Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 116, PKL 11

PAT vs PUN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
16 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पटना पाइरेट्स और पुनेरी पलटन (PAT vs PUN) के बीच 116वां मैच खेला जाएगा। पटना की टीम अभी 18 मैचों में 11 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर पुणे 8 जीत के बाद आठवें स्थान पर बनी हुई है।
इस मैच में देवांक, अयान, मोहित गोयत और पंकज मोहिते जैसे नामी रेडर्स खेलते हुए नजर आएंगे। डिफेंस की बात करें तो शुभम शिंदे, दीपक सिंह के अलावा अमन और संकेत सावंत अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो पटना बनाम पुणे मैच में Dream11 के जरिए फैंस को बहुत सारे फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन
तारीख: 16 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: पुणे
PAT vs PUN पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
पटना पाइरेट्स के लिए पिछले मैच में देवांक और अयान एकसाथ मिलकर 25 पॉइंट्स आए थे। देवांक ने 12 और अयान ने 13 पॉइंट्स बटोरे थे। डिफेंस पर नजर डालें तो शुभम शिंदे पिछली भिड़ंत में हाई-5 लगाकर रेडर्स पर कहर बनकर टूटे और दीपक सिंह भी 3 पॉइंट्स लेकर आए थे।
पुनेरी पलटन के लिए पिछली भिड़ंत में तीनों रेडर्स ने मिलकर अंक बटोरे। पंकज मोहिते, मोहित गोयत, आकाश शिंदे और आर्यवर्धन नवाले ने मिलकर रेडिंग में 26 पॉइंट्स लाए थे। वहीं डिफेंस की बात करें तो गौरव खत्री फिर से लय पकड़ते हुए नजर आए क्योंकि उन्होंने हाई-5 हासिल किया था। उनके अलावा अमन ने भी हाई-5 स्कोर कर खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स हासिल किए थे।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
देवांक, अयान, संदीप, दीपक सिंह, अर्कम शेख, शुभम शिंदे और अंकित।
पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
पंकज मोहिते, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, गौरव खत्री, अमन, अबिनेश नादराजन और संकेत सावंत।
PAT vs PUN: DREAM11 टीम 1

रेडर: देवांक, अयान, पंकज मोहिते
डिफेंडर: शुभम शिंदे, अमन, दीपक सिंह
ऑलराउंडर: अंकित
कप्तान: देवांक
उपकप्तान: दीपक सिंह
PAT vs PUN: DREAM11 टीम 2

रेडर: देवांक, अयान, मोहित गोयत
डिफेंडर: शुभम शिंदे, अमन, दीपक सिंह
ऑलराउंडर: अंकित
कप्तान: अयान
उपकप्तान: देवांक
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.