Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 29, 2024 at 3:41 PM
Modified at :November 29, 2024 at 3:41 PM
PKL 11: पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

परदीप नरवाल की टीम के लिए अब हर एक मैच करो या मरो वाला है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 85वां मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। पटना की टीम इस सीजन काफी शानदार खेल दिखा रही है और आसानी से प्लेऑफ में जाती हुई दिख रही है। जबकि बेंगलुरु बुल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है।

पटना पाइरेट्स ने अभी तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच टीम का टाई रहा है। टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर है। पटना की टीम प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार है। वहीं बेंगलुरू बुल्स की टीम लगातार मुकाबले हारकर निचले पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स की टीम इस सीजन काफी जबरदस्त खेल दिखा रही है। इसकी वजह उनके दोनों रेडर्स देवांक और अयान हैं। पटना शायद इकलौती ऐसी टीम है जिसके डिफेंडर्स नहीं चल रहे हैं और टीम अपने रेडर्स के दम पर मैच जीत रही है। हालांकि पिछला मुकाबला दबंग दिल्ली के खिलाफ उन्होंने टाई खेला था। पिछले मैच में देवांक ही केवल चले थे और अयान उतना बेहतर नहीं कर पाए थे लेकिन इसके बावजूद टीम ने मुकाबला गंवाया नहीं था। डिफेंस में दीपक राठी ने शानदार खेल दिखाया था।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (कप्तान और राइट कॉर्नर), अरकाम शेख (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: बेंगलुरू बुल्स का स्क्वाड

बेंगलुरू बुल्स की टीम इस सीजन काफी खराब खेल दिखा रही है। परदीप नरवाल का जादू बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है। टीम लगातार मुकाबले हार रही है। पिछले सीजन ऐसा था कि बेंगलुरू बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में कमबैक करते हुए मुकाबला जीत लेती थी लेकिन इस सीजन उल्टा है। इस सीजन बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में आकर मैच हार जाती है। टीम के ना तो रेडर्स चल पा रहे हैं और ना ही डिफेंडर्स कोई कमाल दिखा पा रहे हैं। ऐसे में लगता नहीं है कि टीम अब प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।

बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल (रेडर), अक्षित (रेडर), सुशील (रेडर), सनी (राइट कवर), प्रतीक (ऑलराउंडर), अरुलनांथाबाबू (लेफ्ट कवर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पटना पाइरेट्स की टीम में सारी उम्मीद देवांक और अयान पर रहती है। अगर ये दोनों खिलाड़ी बेहतर करते हैं तो फिर टीम जीत हासिल करती है। ऐसे में इनके ऊपर काफी निगाहें होंगी। बेंगलुरू बुल्स की निगाहें नितिन रावल, परदीप नरवाल और प्रतीक जैसे खिलाड़ियों पर होंगी।

सफलता का मंत्र

बेंगलुरू बुल्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंस को इस मैच में अपना अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। इसकी वजह यह है कि पटना के पास जबरदस्त रेडर्स हैं और अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मैच एकतरफा हो जाएगा। दूसरी तरफ बुल्स के रेडर्स को भी पॉइंट लाने होंगे। परदीप नरवाल का चलना बेहद जरूरी है। दूसरी तरफ पटना की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस इस मैच में शानदार खेल दिखाए।

PAT vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच हेड टू हेड मुकाबलों में पटना की टीम पूरी तरह से भारी पड़ी है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 23 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 7 मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है और पटना पाइरेट्स ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है।वहीं तीन मुकाबला अभी तक दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरू बुल्स के ऊपर डॉमिनेट किया है।

मैच– 24

पटना पाइरेट्स ने जीता – 13

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 7

टाई – 4

हाईएस्ट स्कोर – 54-57

न्यूनतम स्कोर – 26-22

क्या आप जानते हैं?

पीकेएल के पहले सीजन में तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मैच साल 2014 में पटना पाइरेट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में पटना की टीम ने जीत हासिल की थी।

पटना पाइरेट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.