Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 20, 2024 at 7:03 PM
Modified at :December 20, 2024 at 7:03 PM
PKL 11: पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

तीन बार की चैंपियन टीम के लिए इस मैच के काफी मायने हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 125वां मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। पटना पाइरेट्स का लीग स्टेज में यह आखिरी मुकाबला होगा और वो चाहेंगे कि इस मैच में बड़ी जीत हासिल की जाए ताकि डायरेक्ट सेमीफाइनल में एंट्री मिल सके। वहीं दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स जाते-जाते टूर्नामेंट में बेहतर खेल दिखाना चाहेगी।

पटना पाइरेट्स की टीम ने अभी तक 21 में से 13 मुकाबले जीते हैं और 7 मैचों में उन्हें हार मिली है। जबकि एक मैच टीम का टाई रहा है। टीम अंक तालिका में इस वक्त दूसरे पायदान पर है। गुजरात जायंट्स ने इस सीजन अभी तक कुल मिलाकर 20 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 5 मैचों में जीत मिली है और 13 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दो मैच टीम के टाई रहे हैं।

आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स को अपने पिछले मुकाबले में यू मुम्बा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अच्छी बात यह थी कि वो यह मुकाबला 7 पॉइंट के अंतर से हारे थे और इसी वजह से उन्हें एक पॉइंट मिल गया था और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गए थे। पटना के लिए पिछले मैच में अयान नहीं चले थे।

देवांक तो मैच खत्म होते-होते लय में आ गए थे लेकिन शुरुआत में वो भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। पटना की निगाहें डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी और इसके लिए उन्हें इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक (रेडर), अयान (रेडर), संदीप (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (राइट कॉर्नर), गुरदीप (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से तो काफी पहले ही बाहर हो चुकी है। बस अब उनके लिए यही चुनौती है कि वो जाते-जाते जो बचे हुए मुकाबले हैं, उसमें किसी तरह से जीत हासिल करें। हालांकि पिछले मुकाबले में यूपी योद्धा के खिलाफ उन्हें काफी बड़ी बार मिली थी। अब गुजरात जायंट्स को खुलकर खेलने की जरूरत है, क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसी वजह से हर एक प्लेयर को पूरी तरह से अटैक करके खेलना चाहिए।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

प्रतीक दहिया (रेडर), राकेश (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), जितेंद्र यादव (ऑलराउंडर), नीरज कुमार (राइट कवर), मोहित (राइट कवर) और सोमबीर (डिफेंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पटना पाइरेट्स की टीम देवांक से काफी ज्यादा उम्मीद करेगी। इस सीजन वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा अयान से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले मैच में वो उतना बेहतर नहीं कर पाए थे। गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में एच एस राकेश और गुमान सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा नीरज कुमार भी डिफेंस में कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

गुजरात जायंट्स को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके लिए यही एक मंत्र है कि रेडर्स और डिफेंडर्स पूरी तरह से एकजुट होकर खेलें। किसी एक खिलाड़ी के दम पर मुकाबला नहीं जीता जा सकता है। उन्हें इस मैच में देवांक और अयान को रोकना होगा। जबकि पटना की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स अपने रेडर्स का साथ दें। क्योंकि देवांक और अयान चाहे जितना पॉइंट लाएं लेकिन अगर डिफेंस मल्टीपॉइंट देगा तो फिर टीम मुकाबला नहीं जीत पाएगी।

PAT vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पीकेएल में गुजरात जायंट्स और पटना पाइरेट्स के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें पटना की टीम आगे रही है। कुल मिलाकर 14 मैच दोनों ही टीमों के बीच खेले गए हैं जिसमें से 6 मैच गुजरात जायंट्स ने जीते हैं और 8 मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं। पिछले पीकेएल सीजन पटना पाइरेट्स की टीम ने गुजरात जायंट्स को दोनों ही मैचों में हराया था। जबकि इस सीजन भी पटना की टीम गुजरात को एक बार हरा चुकी है।

मैच– 14

पटना पाइरेट्स ने जीता – 8

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 55-45

न्यूनतम स्कोर – 26-20

क्या आप जानते हैं?

गुजरात जायंट्स के हेड कोच राम मेहर सिंह इससे पहले पटना पाइरेट्स के कोच थे और उन्होंने पटना की टीम को चैंपियन भी बनाया था लेकिन अब वो अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। गुजरात जायंट्स के नीरज कुमार भी इससे पहले पटना पाइरेट्स के लिए खेले थे।

पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.